फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NavPancham Yog: आज बनेगा शुक्र-चंद्रमा का नवपंचम योग, 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Wed, 06 May 2026 01:31 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

7 मई की रात शुक्र और चंद्रमा के बीच नवपंचम योग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और लाभ के योग बन सकते हैं। जानें किन राशियों को मिलेगा इसका विशेष फायदा।
 
विज्ञापन
1 of 6
नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला
NavPancham Yoga: 7 मई 2026 की रात आकाश में एक खास ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है, जब शुक्र और चंद्रमा के बीच नवपंचम योग का निर्माण होगा। जैसे ही चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे, यह शुभ योग सक्रिय हो जाएगा और 10 मई तक इसका प्रभाव बना रह सकता है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है, जो कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका विशेष असर देखने को मिल सकता है।
Budh Nakshatra Gochar: 7 मई से इन राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, मिलेगा धन लाभ
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन 5 चीजों का करें दान, दूर होंगे दोष और मिलेगा लाभ
विज्ञापन

2 of 6
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
नवपंचम योग का प्रभाव वृषभ राशि वालों के लिए काफी शुभ रह सकता है। क्योंकि शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और चंद्रमा के साथ मिलकर यह विशेष योग बना रहे हैं, इसलिए प्रेम और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे जीवन में आराम और स्थिरता महसूस होगी।
विज्ञापन

3 of 6
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह योग करियर में बड़ी प्रगति का संकेत दे सकता है। चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं और शुक्र के साथ मिलकर शुभ फल दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यवसाय करने वाले लोग अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। स्वास्थ्य में भी सुधार की संभावना है।

4 of 6
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और किसी कानूनी या संपत्ति से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 6
आय के नए स्रोत बन सकते हैं। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस योग से नई पहचान और अवसर मिल सकते हैं। कला, मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों के काम की सराहना होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से लाभकारी रह सकता है। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें