आज दिन शुभ रहेगा। आप स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों से संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ है एवं संतान से लाभ होगा।