फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Path Tips: धन प्राप्ति के लिए करें ये आसान उपाय, दूर होगी दरिद्रता, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते

Mon, 21 Mar 2022 06:13 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
धन प्राप्ति के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
 Astrology Remedies for Money: हर कोई अमीर बनने का सपना देखता है। हर इंसान की इच्छा होती है कि उसके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी न हो। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। हालांकि कुछ लोगों को जीवन में सफलता आसानी से मिल जाती है। वहीं कुछ लोग को इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती हैं। इसके बावजूद भी उनके जीवन में आर्थिक तंगी बनी रहती है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, कड़ी मेहनत के बाद भी पैसों की कमी बनी रहती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ज्योतिष में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनके जरिए आपकी भी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही उपाय, जिनसे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आय के रास्ते खुलेंगे। आइए जानते हैं... 

धन प्राप्ति के उपाय 
घर में बरकत आये और धन की बचत हो, इसके लिए कूड़े कबाड़ और बिना जरूरत वाली वस्तुओं को हटाते रहें। इसके अलावा जिन जूतें और चप्पलों का प्रयोग आप नहीं करते उनको घर में बिलकुल न रखें। 
विज्ञापन

2 of 7
धन प्राप्ति के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन माना गया है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें गुलाबी रंग के फूल अर्पित करें। ऐसा करने घर में मां लक्ष्मी का वास रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
धन प्राप्ति के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
सूर्योदय और सूर्यास्त के समय न सोएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। हिंदू धर्म में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भगवान का पूजन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। 

4 of 7
धन प्राप्ति के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
झाड़ू को ऐसी जगह रखें, जहां किसी की नजर उस पर न पड़े। साथ ही ध्यान दें कि झाड़ू पर कभी भी पैर न लगे। इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
धन प्राप्ति के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
हर कार्य में सफलता मिले, इसके लिए घर में बनने वाले खाने का कुछ हिस्सा किसी गरीब व्यक्ति को या पशु को खिलाएं। इसके अलावा एक ही बर्तन में मांसाहार और शाकाहार न पकाएं। इससे घर में दरिद्रता आती है। 
विज्ञापन

6 of 7
धन प्राप्ति के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
करियर में सफलता के लिए मध्यमा अंगुली में एक लोहे का छल्ला धारण करें। इसके अलावा हर शनिवार को गरीबों को सिक्कों का दान करें। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धन प्राप्ति के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
सुखी और संपन्न जीवन के लिए रोजाना सुबह और शाम तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं। एक बात का ध्यान रखें कि रविवार को तुलसी को दीपक न दिखाएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें