फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में होंगे इन बड़े ग्रहों के परिवर्तन, आपके जीवन पर होगा सीधा असर

Sat, 02 May 2020 01:53 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Planet Transit in May 2020 - फोटो : Pixabay
Planet Transit in May 2020: मई माह में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। इन ग्रहों में सूर्य, मंगल, बुध शामिल हैं। इस महीने बुध दो बार अपनी राशि बदलेगा। इसके साथ ही मई 2020 में गुरु, शुक्र और शनि ग्रह वक्री होंगे। इन सभी ग्रहों की चाल का प्रभाव आप सभी के ऊपर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 6
mars
04 मई को मंगल का कुंभ राशि में होगा प्रवेश
मई के पहले सप्ताह में 4 तारीख को ऊर्जा, क्रोध एवं सैन्य शक्ति का कारक मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में यह 18 जून 2020 तक रहेगा। इस अवधि में कुंभ राशि के जातकों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा। लेकिन इस दौरान आपके क्रोध में भी इजाफा होगा। इस पर आपको संयम रखना होगा अन्यथा झगड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बुध ग्रह - फोटो : social media
09 मई बुध का वृषभ राशि में गोचर
संवाद, संचार और बुद्धि का प्रतीक बुध ग्रह 9 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों की संचार शैली प्रभावी होगी। इस दौरान आपकी तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। आप बेबाकी से अपनी राय रखेंगे। आपका वैचारिक नजरिया स्पष्ट होगा। 

4 of 6
सूर्य ग्रह नक्षत्र
14 मई को सूर्य का वृषभ राशि में होगा प्रवेश
14 मई को सूर्य का मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश होगा। सूर्य इस राशि में 15 जून 2020 तक रहेगा। सूर्य का इस राशि में आना आपके लिए मिश्रित परिणामकारी होगा। एक ओर आप मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल निकालेंगे और उस पर विजय प्राप्त करेंगे। वहीं दूसरी ओर आपके अंदर अहंकार भी भर सकता है, जिसका असर आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। सूर्य का यह गोचर आपके दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल नहीं माना जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
बुध ग्रह - फोटो : Pixabay
25 मई बुध का मिथुन होगा प्रवेश
मिथुन बुध की राशि है। इस महीने 25 मई को बुध अपनी स्वराशि में प्रवेश करेगा। इस अवधि में आप अच्छे स्वभाव के कारण आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। समाज के बीच आपकी छवि सुधरेगी और लोग आपको सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। इस गोचर के चलते आपके स्वास्थ्य में भी कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
11 मई को शनि वक्री
11 मई को शनि वक्री होंगे। उनकी यह वक्री चाल 142 दिन तक रहेगी। इसके बाद 29 सितंबर को फिर से मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष में शनि का गोचर, वक्री और मार्गी होना बहुत ही महत्व होता है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 

13 मई को शुक्र वक्री
इस महीने 13 मई को शुक्र ग्रह वक्री होंगे। इसके बाद 25 जून 2020 को शुक्र मार्गी होगा। 

14 मई गुरु वक्री
इसी महीने 14 तारीख को गुरु वक्री चाल चलेंगे और फिर 13 सितंबर 2020 को वह मार्गी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें