सिंह राशि
लंबे समय से अटका हुआ धन मिल सकता है। पारिवारिक कार्यों में गति आयेगी। मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा शुभ एवं लाभदायक साबित होगी। मीडिया, संगीत, कला जगत से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ है। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।