फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले होते हैं बहुत भाग्यशाली, हमेशा बनी रहती है शनिदेव की कृपा

Tue, 18 May 2021 05:33 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं। इन सभी नक्षत्रों का अपना एक अलग महत्व होता है। किसी भी व्यक्ति के जन्म की तिथि, वार और जन्म समय के आधार पर ग्रह-नक्षत्रों का आकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार ही व्यक्ति के जीवन और भाग्य के बारे में जानकारी दी जाती है। किसी भी नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति पर उस नक्षत्र का प्रभाव रहता है। 27 नक्षत्रों में से कुछ ऐसे नक्षत्र बताए गए हैं जिनमें जन्में लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसा ही नक्षत्र बताया गया है जिसमें जन्में जातक पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है इसलिए ये बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इस नक्षत्र में जन्में लोग होते हैं भाग्यशाली
ज्योतिष शास्त्र में एक नक्षत्र बताया गया है 'अनुराधा'। 27 नक्षत्रों में यह 17वां नक्षत्र बताया गया है। इस नक्षत्र के देवता शनिदेव हैं, इसलिए इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। इस नक्षत्र में जन्में व्यक्तियों को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। जानते हैं अनुराधा नक्षत्र में जन्में लोगों की विशेषताएं।
विज्ञापन

3 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Instagram
अनुराधा नक्षत्र में जन्में लोगों पर शनि के साथ मंगल की भी विशेष कृपा होती है। मंगल के कारण ये लोग पराक्रमी, साहसी, उत्साही और ऊर्जा से भरे हुए होते हैं, साथ ही शनि का प्रभाव होने के कारण ये लोग संघर्षशील होते हैं और अनुशासन के पक्के होते हैं, इसलिए जिस काम को करते हैं, उसमें सफल होते हैं। ये लोग कम उम्र से ही पैसा कमाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
अनुराधा नक्षत्र में जन्में लोग किसी कार्य में अवसर मिलने पर उसका पूरा लाभ उठाते हैं और कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं। इस नक्षत्र में जन्में जातक धार्मिक स्वभाव के होने के साथ ही निडर और बेबाक होते हैं, इसलिए जीवन में आने वाली किसी भी समस्या से घबराते नहीं हैं। उसका डटकर मुकबला करते हैं। इसके साथ ही ये लोग बातों को घूमा कर कहने की बजाय सीधे और सामने कहना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों की मदद को भी तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें