फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peepal Ke Patte Ka Upay: पीपल के पत्ते पर बस लिखें ये नाम, कभी नहीं होगी धन की कमी

Thu, 21 Apr 2022 10:16 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीपल के पत्ते के चमत्कारी टोटके - फोटो : iStock
Peepal Ke Patte Ka Upay: पौराणिक समय से ही पीपल के पेड़ को बेहद पवित्र माना गया है। पीपल के पेड़ को देव वृक्ष भी कहा जाता है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ में त्रिदेव यानी जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु और ऊपर के भाग में भगवान शिव का वास होता है। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा करना काफी शुभ माना गया है। पीपल के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। वहीं पीपल के पेड़ के अलावा इसके पत्ते भी काफी चमत्कारी होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, पीपल के पत्ते से जुड़े कुछ खास उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन से दुर्भाग्य दूर हो जाते हैं। आज हम आपको पीपल के पत्ते से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से न सिर्फ दोषों से मुक्ति मिलती है बल्कि जीवन में खुशियां भी आती हैं। चलिए जानते हैं इसके उपायों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
पीपल के पत्ते के चमत्कारी टोटके - फोटो : iStock
पीपल के 11 पत्तों से करें ये उपाय 
सभी कार्यों में सफलता पाने के लिए पीपल के 11 पत्ते लें और उसे साफ पानी से धो लें। पत्ता कहीं से टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। अब इन पत्तों पर कुमकुम, अष्टगंध या चंदन मिलाकर श्री राम का नाम लिखें। नाम लिखते समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। फिर इन पत्तों की एक माला बना लें और हनुमान मंदिर में हनुमान जी को अर्पित कर दें।
विज्ञापन

3 of 6
पीपल के पत्ते के चमत्कारी टोटके - फोटो : iStock
मंगलवार या शनिवार के दिन करें ये उपाय 
मंगलवार या शनिवार के दिन पीपल के पेड़ से एक पत्ता तोड़ कर गंगाजल से धो लें। इसके बाद हल्दी और दही से उसके ऊपर अनामिका उंगली की मदद से “हीं” लिखें और इसे दीप दिखा कर पर्स में रख लें। इस विधि को हर शनिवार दोहराने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। ध्यान रहे कि पुराने पत्तों को किसी पवित्र स्थान पर छोड़ दें।  

4 of 6
पीपल के पत्ते के चमत्कारी टोटके - फोटो : iStock
शिवलिंग की पूजा करें
धार्मिक मान्यता है कि पीपल के पेड़ के नीचे शिवलिंग स्थापित करना विशेष फलदाई होता है। पीपल के पेड़ के नीचे बने शिवलिंग की जो भी व्यक्ति नियमित रूप से पूजा करता है उसके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त होती हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
पीपल के पत्ते के चमत्कारी टोटके - फोटो : iStock
शनिवार के दिन करें ये उपाय 
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करना चाहिए और सरसों के तेल का दीपक जलना चाहिए। ऐसा करने से शनि की दशा समाप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीपल के पत्ते के चमत्कारी टोटके - फोटो : iStock
पितृ दोष से बचने के लिए करें ये उपाय 
यदि पितृ दोष से परेशान हैं और निजात पाना चाहते हैं तो प्रतिदिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। मान्यता है कि इस तरीके से पितृ दोष समाप्त होता है और शनि दोषों से भी मुक्ति मिल जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें