फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली में है ये खास निशान तो जीवन में लोकप्रियता हासिल करेंगे आप

Tue, 01 Jun 2021 10:58 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : palmistry
कहा जाता है कि हाथों में बनी लकीरों में व्यक्ति का भाग्य छिपा होता है। हस्तरेखा शास्त्र एक बहुत ही प्राचीन विधा है, जिसमें हथेली में बनी रेखाओं का आकलन करके व्यक्ति के भविष्य के संबंध में जानकारी दी जाती है। हथेली की रेखाएं सदैव एक जैसी नहीं रहती हैं। ये समय समय पर बदलती रहती हैं। जिसके कारण हथेली में कई प्रकार के चिन्हों का निर्माण होता है। कई बार ये चिन्ह अशुभ होते हैं तो कई बार ये चिन्ह व्यक्ति का भाग्य चमका देते हैं। हस्तरेखा में एक ऐसे ही चिन्ह का जिक्र किया गया है। यदि यह चिन्ह किसी के हाथ में बनता है तो बेहद ही शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि यह चिन्ह व्यक्ति को जीवन में लोकप्रियता दिला सकता है। हथेली में यह चिन्ह जिस स्थान पर बना होता है, उसी के अनुसार फल भी प्रदान करता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा वह चिन्ह और कैसे वह चमका सकता है आपकी किस्मत।
विज्ञापन

2 of 7
palmistry
हथेली में रखाओं की आकृति से बहुत से चिन्ह बनते हैं जिनमें से एक चिन्ह होता है ''तारा'' हस्तरेखा शास्त्र में इस चिन्ह को बहुत ही खास माना गया है। यदि यह चिन्ह किसी रेखा के अंतिम छोर पर बनता है तो उस रेखा के प्रभाव को बहुत बढ़ा देता है। इसी तरह से यदि यह चिन्ह हथेली के किसी पर्वत पर स्थित होता है तो उस पर्वत के शुभ प्रभाव को भी कई गुना ज्याद बढ़ा देता है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
सूर्य पर्वत पर तारे का चिन्ह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सूर्य पर्वत पर तारे चिन्ह होने का मतलब माना जाता है कि जातक को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है साथ ही यश-कीर्ति और धन लाभ भी होता है, लेकिन व्यक्ति को मानसिक रूप से खुशी प्राप्त नहीं हो पाती है।

4 of 7
चंद्र पर्वत पर तारे का चिन्ह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत पर तारे का निशान है तो व्यक्ति जीवन में लोकप्रियता प्राप्त करता है। ऐसे लोग लोकप्रिय कलाकार आदि बन सकते हैं। इसके अलावा विज्ञान के क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होने के योग भी रहते हैं। इन लोगों का भाग्य भी साथ देता है।
विज्ञापन

5 of 7
गुरु पर्वत पर तारे का चिन्ह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत पर तारे का चिन्ह बनता है तो माना जाता है कि व्यक्ति को शक्ति और प्रतिष्ठा दोनों प्राप्त होती हैं। व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
 
विज्ञापन

6 of 7
शुक्र पर्वत पर तारे का चिन्ह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत पर तारे का चिन्ह बना हुआ है तो उसे प्रेम की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी सही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शनि पर्वत पर तारे का चिन्ह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर तारे का चिन्ह बना हुआ है तो ऐसे व्यक्ति को कार्यों में सफलता तो अवश्य प्राप्त होती है लेकिन उन्हें सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें