फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली की ये लकीरें बनाती है सरकारी नौकरी के योग, पद-प्रतिष्ठा में होती है वृद्धि

Fri, 13 Dec 2024 10:06 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कई लकीरें ऐसी होती हैं जो व्यक्ति के जीवन में सरकारी नौकरी के योग बनाती हैं। जिन लोगों के हथेली में ये रेखाएं होती हैं उन्हें सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
हस्तरेखा - फोटो : Amar Ujala
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारी हथेली पर मौजूद हर आड़ी-तिरछी रेखा का कोई न कोई मतलब होता है। हमारे हाथों की रेखाएं जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में कई बातें बताती हैं। इन रेखाओं के विश्लेषण से हम व्यक्ति के भविष्य, करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज के प्रतिस्पर्धा की दुनिया में सरकारी नौकरी एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। मगर हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक सरकारी नौकरी और पद-प्रतिष्ठा जिन लोगों को मिलती है उन लोगों के हाथ में कुछ विशेष लकीरें होती हैं। इसलिए आज के इस लेख में जानते हैं कि किन-किन रेखाओं और चिन्हों को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं। हथेली पर कई पर्वत होते हैं, जिनमें सूर्य पर्वत, शनि पर्वत और गुरु पर्वत प्रमुख हैं। इन पर्वतों का विश्लेषण करके व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। सरकारी नौकरी के योग जानने के लिए इन पर्वतों का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन

2 of 5
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : adobe stock
सूर्य पर्वत
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और उस पर कोई बाधा या रेखा नहीं है, तो यह सरकारी नौकरी मिलने का एक मजबूत संकेत है। ऐसे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है।



 
विज्ञापन

3 of 5
हाथ की रेखा - फोटो : Amar Ujala
गुरु और सूर्य पर्वत
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु और सूर्य पर्वत दोनों ही अच्छी तरह विकसित हैं, तो वह व्यक्ति बहुत ही मेहनती, बुद्धिमान और धार्मिक होता है। ऐसे व्यक्ति को 28 साल की उम्र के आसपास सरकारी नौकरी मिलने की संभावना होती है।

4 of 5
हस्तरेखा विज्ञान - फोटो : Amar Ujala
गुरु पर्वत पर चिन्ह
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, गुरु पर्वत पर कोई भी विशेष चिन्ह या रेखा होना सरकारी नौकरी मिलने का संकेत होता है। जैसे कि गुरु पर्वत पर त्रिभुज या कोई ऐसी रेखा जो भाग्य रेखा को छूती हो। ऐसे व्यक्ति आस्तिक होते हैं और धार्मिक कार्यों में रुचि रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : adobe stock
बुध पर्वत पर त्रिभुज
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान बना हो, तो वह व्यक्ति नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी सफल हो सकता है। ऐसे लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं और कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें