फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली की ये रेखा बताती है कैसी रहेगी लव लाइफ, जानें क्या आपके प्यार को मिलेगी मंजिल

Tue, 03 Dec 2024 07:39 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेखाओं के जरिए आप अपनी प्रेम और वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन रेखाओं से आप यह भी जान सकते हैं कि आपका रिश्ता सफल होगा या आपको इसके लिए समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 5
क्या कहती है आपकी हृदय रेखा? - फोटो : Amar Ujala
Palmistry Love Life Predictions: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाएं आपके जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताते हैं, जिनमें प्रेम और वैवाहिक जीवन भी शामिल है। बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि हाथ की कौन सी रेखा उनकी लव लाइफ के बारे में बताती है। यदि आप भी ऐसे सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कि किन रेखाओं के जरिए आप अपनी प्रेम और वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन रेखाओं से आप यह भी जान सकते हैं कि आपका रिश्ता सफल होगा या आपको इसके लिए समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

हथेली पर विवाह रेखाएं कहां होती हैं?
हथेली पर विवाह रेखाएं कनिष्ठा (छोटी उंगली) के नीचे स्थित होती हैं। ये रेखाएं हथेली के बाहरी हिस्से से शुरू होकर अंदर की ओर आती हैं। ये बहुत लंबी नहीं होतीं। यह रेखा कई लोगों के हाथ में एक तो किसी के हाथ में दो, तीन या चार रेखाएं भी होती हैं। इन रेखाओं का विश्लेषण करके आप अपनी लव लाइफ, वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों की स्थिति का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
क्या कहती है आपकी हृदय रेखा? - फोटो : adobe stock
स्पष्ट विवाह रेखा 
यदि आपकी विवाह रेखा स्पष्ट और इतनी लंबी है कि वह सूर्य रेखा (रिंग फिंगर के नीचे की रेखा) को छूती है, तो यह एक शुभ संकेत है। ऐसे लोग अपने प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त करते हैं और उनका विवाह अक्सर संपन्न परिवार में होता है। इन लोगों के लिए लव मैरिज के भी प्रबल योग होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या कहती है आपकी हृदय रेखा? - फोटो : adobe stock
तलाक का संकेत देती है ये रेखा
यदि विवाह रेखा दो भागों में विभाजित हो तो यह वैवाहिक जीवन में समस्याओं का संकेत देती है। ऐसे लोगों को अपने रिश्तों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है और स्थिति तलाक तक भी पहुंच सकती है। ऐसे लोगों को विवाह का निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए और ऐसा जीवनसाथी चुनना चाहिए जो भावनाओं को समझता हो।

4 of 5
Palmistry - फोटो : adobe stock
कटी हुई विवाह रेखा के संकेत
यदि किसी की हथेली में विवाह रेखा कटी हुई हो या इस पर कई अन्य रेखाएं बनी हों, तो यह प्रेम संबंधों में अस्थिरता और धोखे का संकेत देती है। ऐसे लोग अपने रिश्तों में बार-बार परेशानियों का सामना करते हैं। उनका वैवाहिक जीवन भी तनावपूर्ण हो सकता है। वहीं स्पष्ट और सीधी विवाह रेखा मजबूत और सफल रिश्ते का संकेत देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
couple - फोटो : Adobe stock
अधूरे प्रेम का संकेत देने वाली रेखाएं
अगर आपकी लव लाइन साफ और सीधी नहीं दिख रही  और मंगल और बुध क्षेत्र (हथेली के मध्य और नीचे का क्षेत्र) में कई रेखाएं फैली हुई हैं तो इसे प्रेम जीवन में रुकावटों और निराशाओं का संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को अक्सर अपने संबंधों में समस्याएं और दिल टूटने का अनुभव हो सकता है। उनके रिश्ते शादी तक पहुंच पाएं, इसकी संभावना कम रहती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें