Samudrik Shastra: प्राचीन काल से ही भारत में सामुद्रिक शास्त्र प्रचलित रहा है। इस शास्त्र में व्यक्ति के हाथ-पैर, मुख और संपूर्ण शरीर की बनावट को देखकर उसके स्वभाव, गुण आदि का आकलन किया जाता है। साथ ही व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी बताया जाता है कि उसका भविष्य कैसा होगा। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार शरीर के अन्य अंग किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताते हैं, ठीक उसी प्रकार हाथ की उंगलियां भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की उंगलियों के बारे में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो उसके व्यक्तित्व को लेकर गणना करती हैं। हर इंसान के हाथ और पैर की उंगलियों की बनावट और आकार अलग-अलग होते हैं। इन्ही में से एक अंगूठा भी है। हाथ के अंगूठे की बनावट और उसकी लंबाई-मोटाई को देखकर व्यक्ति के बारे में काफी जानकारी ली जा सकती है। आइए जानते हैं हाथ के अंगूठे की बनावट के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में...