फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: जिन लोगों की हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं, बनते हैं प्रेम विवाह और विदेश यात्रा के योग

Wed, 27 Apr 2022 06:51 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हस्तरेखा के अनुसार प्रेम विवाह और विदेश यात्रा के योग - फोटो : iStock
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मनुष्य की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और आकृतियां बनी होती हैं। इन्हीं रेखाओं का अध्ययन करके किसी भी व्यक्ति के भाग्य, सेहत, विवाह, बच्चे और सुख-सुविधा के बारे में पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति के हाथ पर बनी हर रेखा उसके भविष्य, वर्तमान तथा भूत से संबंधित रहस्यों को अपने में समाहित किए हुए है। इसके अलावा व्यक्ति के हाथ में कुछ ऐसे चिह्न और रेखाएं होती हैं जो राजयोग के संकेत देती हैं। ऐसे व्यक्ति का जीवन ऐश्वर्य से भर हुआ होता है और जीवन भर सुख-समृद्धि मिलती है। इसके अलावा हाथ में कुछ ऐसी भी रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में दर्शाती हैं। आज हम आपके लिए हथेली की कुछ ऐसी ही रेखा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रेम विवाह और विदेश यात्रा के संकेत देती हैं। चलिए जानते हैं उन रेखाओं के बारे में.....  
विज्ञापन

2 of 6
हस्तरेखा के अनुसार प्रेम विवाह और विदेश यात्रा के योग - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र में चंद्र पर्वत को बेहद ही खास माना जाता है। यदि किसी जातक के हाथ में चंद्र पर्वत से कोई यात्रा रेखा निकलकर पूरी हथेली को पार करते हुए गुरु पर्वत तक पहुंचती है, तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में लंबी यात्रा के योग होते हैं। कहा जता है कि ये लोग एक देश से दूसरे देश की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हस्तरेखा के अनुसार प्रेम विवाह और विदेश यात्रा के योग - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, किसी जातक के हाथ में चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर बुध पर्वत तक जाती है, तो ऐसे व्यक्ति को यात्रा से धन की प्राप्ति होती है, लेकिन जब किसी जातक की हथेली में चंद्र क्षेत्र पर बनी यात्रा रेखा पर कोई क्रॉस का निशान बन जाता है, तो ऐसे में विदेश यात्रा के बिगड़ल जाते हैं। साथ ही किसी न किसी कारण से विदेश यात्रा टालनी पड़ती है।

4 of 6
हस्तरेखा के अनुसार प्रेम विवाह और विदेश यात्रा के योग - फोटो : iStock
यदि किसी जातक के चंद्र पर्वत से कोई यात्रा रेखा निकलकर हृदय रेखा से मिल जाती है। तो ऐसे में व्यक्ति के जीवन में प्रेम संबंध बनते हैं और वह उनमें सफलता भी प्राप्त करता है, यानि ऐसे व्यक्ति का प्रेम विवाह में बदल जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
हस्तरेखा के अनुसार प्रेम विवाह और विदेश यात्रा के योग - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी के हाथ में दो हृदय रेखाएं हैं और एक रेखा चंद्र पर्वत की ओर जा रही है, तो ये स्थिति भी सुखी वैवाहिक योग बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हस्तरेखा के अनुसार प्रेम विवाह और विदेश यात्रा के योग - फोटो : iStock
यदि किसी व्यक्ति के हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे मौजूद बुध पर्वत से निकली हुई रेखा अनामिका उंगली के नीचे पहुंचती है, तो ऐसे लोगों को जीवन में एक बार विदेश घूमने का मौका जरुर मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें