फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर बना कलश का निशान देता है कैसे संकेत? जानें कैसा होता है व्यक्ति का जीवन

Tue, 22 Apr 2025 06:15 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर किसी के हाथ पर कलश का चिन्ह दिखाई दे तो इसे बहुत ही खास माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हथेली पर कलश बनने का क्या अर्थ है और इसका व्यक्ति के व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
हस्तरेखा - फोटो : Amar Ujala
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली पर बने कुछ विशेष चिह्न हमारे भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के संकेत देते हैं। ये चिह्न किसी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन की दिशा के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं। इन्हीं खास निशानों में से एक है कलश का चिन्ह, जो किसी के हाथ में दिखाई दे तो इसे बहुत ही खास माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हथेली पर कलश बनने का क्या अर्थ है और इसका व्यक्ति के व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ता है।

Palmistry: हथेली पर ये निशान देता है भाग्यशाली होने का संकेत, जानें क्या आपके हाथ में भी है ये लकीर

Ring Finger Palmistry: अनामिका उंगली देती है धन और सफलता के संकेत, जानिए आपके पास आएगा कितना पैसा

Love Marriage Moles: शरीर पर कौन से तिल देते हैं प्रेम विवाह के संकेत, जानें क्या आपकी भी होगी लव मैरिज

विज्ञापन

2 of 5
Palmistry - फोटो : Amar Ujala
कैसे होते हैं हथेली पर कलश चिन्ह वाले लोग?
ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली पर कलश का आकार स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, वे अत्यंत धार्मिक और आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग पूजा-पाठ में काफी सक्रिय रहते हैं। इन्हें धार्मिक यात्राओं का शौक होता है और अक्सर इन्हें आध्यात्मिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Palmistry - फोटो : adobe stock
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक ये लोग बेहद विनम्र और मधुरभाषी होते हैं। जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, ये लोग सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं। इनकी जीवनशैली में अनुशासन और मानसिक संतुलन भी साफ देखने को मिलता है। 

Palmistry: हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र
Palmistry: लव मैरिज के संकेत देती है हथेली की ये रेखा, क्या आपके हाथों में भी है ये लकीर?

4 of 5
हस्तरेखा - फोटो : Amar Ujala
कलश चिन्ह से मिलने वाले लाभ
हथेली पर कलश का निशान होना समृद्धि और शुभ फल का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग आमतौर पर आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं और जीवन में अवसरों की कमी नहीं होती। समाज में इन्हें विशेष मान-सम्मान प्राप्त होता है और कार्यक्षेत्र में भी ये सफलता की ऊंचाइयों को छूते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palmistry ring finger - फोटो : adobe stock
अगर कलश अधूरा हो 
अगर हथेली पर बना कलश अधूरा भी दिखाई देता है या कोई रेखा उसे काट रही होती है। इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसे मामलों में व्यक्ति को जीवन में कई तरह की रुकावटों और संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें सफलता तो मिलती है, लेकिन अक्सर कड़ी मेहनत और धैर्य के बाद ही।

Lucky Moles: शरीर के इन अंगों पर तिल माने जाते हैं बहुत भाग्यशाली, ऐसे लोगों को जल्द मिलती है सफलता
Palmistry: हथेली की ये लकीरें बनाती है सरकारी नौकरी के योग, पद-प्रतिष्ठा में होती है वृद्धि



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें