फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर यह पांच रेखाएं बेहद खास, इनमें छिपा रहता है जीवन का हर एक राज

Sun, 09 Feb 2020 10:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
palmistry
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की हथेली में बनी रेखाएं उसके भविष्य से सीधा संबंध रखती हैं। हथेली पर बनी रेखाओं के अध्ययन से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य में घटने वाली घटनाओं का संकेत होती हैं। आइए जानते हैं हथेली पर बनी खास रेखाओं के बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 5
palmistry
जीवन रेखा
सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर जीवन रेखा को बहुत ही महत्व दिया जाता है। जीवन रेखा से उस व्यक्ति की आयु, मृत्यु, संकट, दुर्घटना का पता लगाया जाता है।

कहां होती है ये रेखा
जीवनरेखा, अंगूठे और तर्जनी के बीच से निकलती हुई हथेली के निचले भाग जहां पर मणिबंध होती है वहां पर होती है। साफ और स्पष्ट जीवन रेखा खुशहाल जीवन का संकेत होती है वहीं कटी और अधूरी रेखा को अच्छा नहीं माना जाता है।  
विज्ञापन

3 of 5
हस्तरेखा
मस्तिष्क रेखा
जीवन रेखा जितनी महत्वपूर्ण मस्तिष्क रेखा भी मानी जाती है। इस रेखा से व्यक्ति की मानसिक क्षमता, बुद्धिबल और वैचारिक क्षमता का आकलन होता है।
कहां होती है ये रेखा
जहां से जीवन रेखा शुरू होती है वहीं से एक अन्य रेखा भी निकली है जो सीधी नीचे की ओर जाती है। इसी को मस्तिष्क रेखा कहा जाता है। यह रेखा जितनी निर्दोष होती है, उतनी शुभ और श्रेष्ठ मानी जाती है।

4 of 5
ह्रदय रेखा
ह्रदय रेखा से किसी व्यक्ति के दिल की बातें, संवेदनशीलता और गुण के बारे में पता चलती है।
कहां होती है ये रेखा
छोटी उंगली के नीचे से शुरू होकर तर्जनी उंगली की तरफ बढ़ने वाली रेखा ह्रदय रेखा कहलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palmistry
भाग्य रेखा
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भाग्य रेखा से व्यक्ति के भाग्यशाली होने के बारे में पता चलता है। जिस किसी की भाग्यरेखा स्पष्ट, साफ और सीध लकीर में मणिबंध से चलकर शनि पर्वत पर जाकर मिले व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है।
कहां होती है ये रेखा
हथेली के नीचे से निकलकर जो रेखा मध्यमा उंगली के निकट जाती है उसे भाग्य रेखा कहते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें