फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hastrekha Vigyan: किस्मत वाले लोगों के हाथों में होती है ऐसी धन रेखा, खूब कमाते हैं नाम और पैसा

Thu, 15 Aug 2024 06:33 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की कुछ रेखाओं को बहुत विशेष माना गया है। हथेली में मौजूद धन रेखा की स्थिति आपके भाग्य के बारे बताती है। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार जानते हैं कि हथेली पर मौजूद धन रेखा आपके बारे में क्या क्या बताती है
विज्ञापन
1 of 5
Palmistry - फोटो : istock
Palmistry: हथेली पर मौजूद हर आड़ी-तिरछी रेखा हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती है। हर इंसान की हथेली में कई रेखाएं होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की कुछ रेखाओं को बहुत विशेष माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, जिनकी हथेली पर ये रेखाएं होती हैं, वो लोग बहुत किस्मत वाले होते हैं। ऐसे लोगों का जीवन सुख समृद्धि से भरा रहता है। इन्हीं में से एक है धन रेखा। धन रेखा के नाम से ही बहुत स्पष्ट है कि ये रेखा धन से संबंधित है। आज हम हथेली में मौजूद धन रेखा के बारे में विस्तार से जानेंगे। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों के हाथों में धन रेखा स्पष्ट होती है, उन्हें जीवन में खूब धन दौलत की प्राप्ति होती है। हथेली में मौजूद धन रेखा की स्थिति आपके भाग्य के बारे बताती है। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार जानते हैं कि हथेली पर मौजूद धन रेखा आपके बारे में क्या क्या बताती है, और साथ ही ये भी जानेंगे कि किस तरह के धन रेखा वाले इंसान की किस्मत अच्छी होती है।
विज्ञापन

2 of 5
Palmistry - फोटो : istock
कहां होती है धन रेखा?
वैसे तो आमतौर पर धन रेखा हाथ में सबसे छोटी उंगली के नीचे यानी बुध पर्वत से शुरू होती है, मगर जीवन रेखा की तरह हर व्यक्ति की हथेली में धन रेखा एक स्थान से शुरू नहीं होती है। प्रत्येक व्यक्ति की हथेली में धन की रेखा अलग-अलग स्थानों से और अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों से मिलकर बनी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
Palmistry - फोटो : istock
इस रेखा की स्थिति बताती है कि व्यक्ति के पास कितना पैसा होगा। कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली में धन रेखा स्पष्ट होती है वो लोग बहुत अमीर होते हैं। वहीं धन रेखा का टेढ़ा-मेढ़ा होना, टूटना या अस्पष्ट होना ये बताता है कि व्यक्ति के पास पैसा तो होगा, लेकिन चला भी जाएगा। ऐसे व्यक्ति के पास जीवन भर पैसा नहीं रहेगा। अस्पष्ट धन रेखा की वजह से आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आते रहेंगे।

4 of 5
हस्तरेखा विज्ञान - फोटो : Amar Ujala
किस्मत वालों के पास होती है ऐसी धन रेखा?
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर आपकी हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर M आकृति बन रही है, तो ये संकेत है कि आप 35 से 55 साल के बीच खूब धन कमाएंगे। ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। इस रेखा का मतलब ये भी होता है कि आपके जीवन में धन का आगमन देरी से जरूर होता है मगर जब होता है तब तेजी से होगा। ऐसे लोगों का ज्यादातर विवाह के बाद ही नौकरी या व्यवसाय में उन्नति की ओर बढ़ना शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Palmistry - फोटो : istock
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार यदि धन रेखा हो लेकिन बहुत कटी-फटी और स्पष्ट न हो तो ऐसे जातक पैसे कमाने में काफी कठिनाइयां झेलते हैं। वहीं यदि धन रेखा न हो तो भाग्य रेखा से आकलन किया जाता है कि व्यक्ति के पास पैसा रहेगा या नहीं। यदि भाग्य रेखा अच्छी हो तब भी जातक खूब धन कमाता है।  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें