फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी हथेली में जीवन रेखा देखिए, जानिए 10 रोचक बातें

Fri, 20 May 2016 08:10 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
जीवन रेखा
हथेली में शुक्र पर्वत को घेरती हुई एक रेखा चलती है इसे जीवन रेखा कहते हैं। जीवन रेखा हर व्यक्त‌ि की हथेली में अलग-अलग आकर और बनावट ल‌िए होती है और इन्हीं आकार और बनावट में जीवन के कई रहस्य छुपे होते हैं।
विज्ञापन

अपनी हथेली में जीवन रेखा देख‌िए, जान‌िए 10 रोचक बातें

2 of 10
हस्‍तरेखा जीवन रेखा
हथेली में जीवन रेखा शुक्र पर्वत को घेरकर ज‌ितनी अध‌िक गोलाई ल‌‌िए होती है व्यक्त‌ि उतना ही ज‌िंदाद‌िल होता है। अगर यह रेखा कटी हुई नहीं हो तब व्यक्त‌ि में रोगों से लड़ने की अद्भु क्षमता होती है ज‌िससे कम बीमार होते हैं।
विज्ञापन

अपनी हथेली में जीवन रेखा देख‌िए, जान‌िए 10 रोचक बातें

3 of 10
जीवन रेखा
जीवन रेखा बहुत चौड़ी है लेक‌िन गहरी नहीं है तो यह जीवन के ल‌िए संकेत नही है। यह जीवनशक्त‌ि में कमी का संकेत है ऐसे व्यक्त‌ियों के स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे व्यक्त‌ि में साहस और उर्जा की भी कमी पाई जाती है।

अपनी हथेली में जीवन रेखा देख‌िए, जान‌िए 10 रोचक बातें

4 of 10
जीवन रेखा
जीवन रेखा अन्य रेखाओं के मुकाबले बहुत पतली नहीं है और गहरी है तो यह अच्छे स्वास्‍थ्य और जीवनशक्त‌ि का संकेत है। ऐसे व्यक्त‌ि काफी उर्जावान और साहसी होते हैं। ऐसी रेखा अगर शुक्र पर्वत को गोलाई ल‌िए घेरती है तो यह संकेत है क‌ि आपका जीवन सुखमय रहेगा और आप वैवाह‌िक जीवन का भरपूर सुख प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

अपनी हथेली में जीवन रेखा देख‌िए, जान‌िए 10 रोचक बातें

5 of 10
हस्‍तरेखा जीवनरेख्‍ाा
जीवन रेखा पर द्वीप का न‌िशान होना अच्छा नहीं माना जाता है। यह जीवन रेखा पर जहां होता है जीवन के उस भाग में व्यक्त‌ि को गंभीर स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों का सामना करना पड़ता है। अगर द्वीप के बाद रेखा साफ और स्पष्ट हो तो इसका मतलब है आगे के जीवन में आप स्वस्‍थ रहेंगे।
विज्ञापन

अपनी हथेली में जीवन रेखा देख‌िए, जान‌िए 10 रोचक बातें

6 of 10
जीवन रेखा
दोनों हथेली में जीवन रेखा एक जैसी गोल और ब‌िना कटी हुई है तो इसका मतलब है आपमें बचपन से ही भरपूर जीवन शक्त‌ि है यानी आपमें रोग और चुनौत‌ियों से लड़ने की गजब की क्षमता रही है। अगर दोनों हथेली में जीवन रेखा एक समान नहीं है एक में जीवन रेखा छोटी है तो यह जीवन और स्वास्‍थ्य के ल‌िए अच्छे संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन

अपनी हथेली में जीवन रेखा देख‌िए, जान‌िए 10 रोचक बातें

7 of 10
हस्‍तरेखा
जीवन रेखा का जंजीर की तरह होना स्वास्‍थ्य के ल‌िए अच्छा नहीं होता है। ऐसे व्यक्त‌ि अपने स्वास्‍थ्य की वजह से जीवन में कई बार अवसरों का लाभ उठाने से वंच‌ित रह जाते हैं।

अपनी हथेली में जीवन रेखा देख‌िए, जान‌िए 10 रोचक बातें

8 of 10
हस्‍तरेखा
जीवन रेखा पर कुछ लोगों की हथेली में ब‌िंदीनुमा गड्डा होता है। यह ब‌िंदी ज‌ितनी होगी उतनी बार आपके बीमार होने का संकेत है। अगर गड्डे बड़े हैं तो आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।

अपनी हथेली में जीवन रेखा देख‌िए, जान‌िए 10 रोचक बातें

9 of 10
हस्‍तरेखा
जीवनरेखा अगर दो टुकड़ों में बटी है और इनके बीच अध‌िक अंतर नहीं तब बहुत गंभीर परेशानी नहीं आती है लेक‌िन दो खंडों के बीच अध‌िक अंतर कष्टकारी होता है। अगर जीवन रेखा दो भागों में बंटी हो और शुक्र पर्वत की ओर जा रही है तो यह जीवन के ल‌िए संकटकारी माना गया गया है।
विज्ञापन

अपनी हथेली में जीवन रेखा देख‌िए, जान‌िए 10 रोचक बातें

10 of 10
हस्‍तरेखा
जीवन रेखा के साथ गोलाई ल‌िए एक अन्य रेखा भी चले तो यह जीवन के ल‌िए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह जीवन रेखा पर मौजूद हर दोष को दूर करने का काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें