फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे वालों की हथेली में होती हैं ये खास रेखाएं और निशान, आप भी देख लीजिए अपना हाथ

Thu, 18 Feb 2021 07:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हस्तरेखा: हथेली में शुभ निशान - फोटो : अमर उजाला
अपने जीवन में अमीर बनने का सपना हर कोई देखता है। लेकिन क्या हर कोई अमीर होता है? जवाब है नहीं। दरअसल हर किसी के भाग्य में अमीर बनना नहीं होता है। इसके लिए व्यक्ति के कर्म और भाग्य दोनों ही जिम्मेदार हो सकते हैं। हस्तरेखा विज्ञान से व्यक्ति की हथेली में बनने वाली रेखाओं से उसके भाग्य का विचार किया जाता है। माना जाता है हथेली में बनने वाले उभार (पर्वत) और रेखाएं व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई बातें बतलाती हैं। आज हम जानेंगे कि अमीर लोगों के हाथों में कौनसी रेखाएं होती हैं।
विज्ञापन

2 of 8
हस्तरेखा: हथेली में शुभ निशान - फोटो : सोशल मीडिया
हथेली में बनने वाली तीन रेखाएं बेहद अहम होती हैं। इनमें पहली जीवन रेखा, दूसरी मस्तिष्क रेखा और तीसरी भाग्य रेखा होती है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी जातक की ये तीनों रेखाएं स्पष्ट, गहरी और बिना कटी-फटी हों तो यह शुभ होता है।
विज्ञापन

3 of 8
हस्तरेखा: हथेली में शुभ निशान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं हथेली में जब जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा तीनों मिलकर अंग्रेजी के M का निशान बनाएं तो यह माना जाता है कि व्यक्ति 35 से 55 साल की आयु में धनवान बनेगा। ऐसे लोग अपनी पूरी जिंदगी ऐशोआराम के साथ काटते हैं। इनके पास कभी पैसों की कमी नहीं रहती।

4 of 8
हस्तरेखा: हथेली में शुभ निशान - फोटो : सोशल मीडिया
बात करते हैं हथेली में बनने वाले पर्वतों के बारे में। हथेली में बनने वाले उभार (उभरे हुए भाग) को पर्वत कहते हैं। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ होता है तो उसे धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे लोगों को देर-सवेर सफलता मिलती जरूर है। अमीर लोगों के हाथों में ये पर्वत उभरे हुए होते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
हस्तरेखा: हथेली में शुभ निशान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर सीधे शनि पर्वत तक पहुंचे तो ऐसे लोगों को अचानक से धन लाभ मिलता है। ऐसे लोगों को फिर धन की कोई कमी नहीं होती है। ये जो भी कार्य करते हैं उसमें इन्हें गजब की सफलता मिलती है। ऐसे लोगों का आर्थिक जीवन बेहद ही मजबूत होता है।
विज्ञापन

6 of 8
हस्तरेखा: हथेली में शुभ निशान - फोटो : सोशल मीडिया
अगर मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और जीवन रेखा किसी व्यक्ति की हथेली में त्रिकोण बनाती हैं, ऐसे लोग अमीर बनते हैं। कामयाबी ऐसे लोगों को कदम चूमती है। इन्हें हर प्रकार का भौतिक सुख मिलता है। ऐसे लोगों को कभी भी पैसों की कोई कमी नहीं रहती है और जीवन ऐशोआराम में बीतता है।
विज्ञापन

7 of 8
हस्तरेखा: हथेली में शुभ निशान - फोटो : सोशल मीडिया
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत तक मिलती है, ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत तरक्की करते हैं और काफी आगे तक जाते हैं। इन्हें कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है और पैसों की वजह से इनका कोई काम नहीं रुकता है। 
विज्ञापन

8 of 8
हस्तरेखा: हथेली में शुभ निशान - फोटो : सोशल मीडिया
अगर हथेली में अंगूठे के नीचे से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत को काटते हुए आगे तक जाती है, ऐसे जातक भी भाग्यवान माने जाते हैं। ऐसे जातक सरकारी नौकरी में उच्च पदों में विराजमान होते हैं। इनका आर्थिक जीवन भी बेहद सुखी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें