हथेली में मौजूद भाग्य का जीवन रेखा के बाद सबसे ज्यादा महत्व है। क्योंकि भाग्य साथ न दे तो व्यक्ति जीवन भर संघर्ष करता हुआ गुजार दे सुख नहीं मिलता। इसलिए हस्तरेखा विज्ञान में भाग्य रेखा को बहुत महत्व दिया गया है। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति के पास किस उम्र में सबसे ज्यादा धन आएगा और कब आमदनी में आएगी कमी यह भाग्य रेखा से जाना जा सकता है। तो आइये देखें आपकी हथेली में मौजूद भाग्यरेखा क्या कहती है, कब आएगा आपके पास खूब धन।
विज्ञापन
हथेली में भाग्य रेखा देखिए और जानिए किस उम्र में आपके पास होगा खूब पैसा
2 of 9
भाग्य रेख्ाा
- फोटो : getty images
भाग्य रेखा के उदय का हथेली में कोई निश्चित स्थान नहीं है कई लोगों की हथेली में यह मणिबंध से तो कुछ हाथों में शुक्र या चन्द्र पर्वत के पास से तो किसी की हथेली के मध्य से यह शुरु होती है। जिस प्रकार भाग्य रेखा के उत्पन्न होने का स्थान निश्चित नहीं है उसी प्रकार उसके अंत का निश्चित नहीं है। लेकिन यह माना जाता है शनि पर्वत तक आने वाली या उसके आस-पास तक आने वाली रेखा भाग्य रेखा है। तो आइये अब भाग्य रेखा पर नजर डालें।
विज्ञापन
हथेली में भाग्य रेखा देखिए और जानिए किस उम्र में आपके पास होगा खूब पैसा
3 of 9
हस्तरेखा भ्ााग्य रेखा
भाग्य रेखा का अंत आमतौर पर शनि पर्वत यानी मध्य उंगली के पास होता है इसलिए इसे शनि रेखा भी कहते हैं। जिनकी हथेली में शनि पर्वत के पास भाग्य रेखा गहरी होती है वह दूरदर्शी, गंभीर और मेहनती होते हैं। ऐसे व्यक्तियों का भाग्य सबसे ज्यादा प्रभावशाली वृद्धवस्था में होता है इनका बुढ़ापा बहुत ही आनंद और सुख में बीतता है। इनके जीवन का सुनहरा समय बुढ़ापे में आता है।
हथेली में भाग्य रेखा देखिए और जानिए किस उम्र में आपके पास होगा खूब पैसा
4 of 9
हस्तरेखा
हथेली में भाग्य रेखा कहीं गहरी, कहीं पतली, कहीं उथली और कहीं चौड़ी है तो यह संकेत है कि आपका भाग्य हमेशा एक जैसा नहीं रहेगा। हथेली में जिन स्थानों पर भाग्य रेखा गहरी है जीवन के उस भाग में आप खूब उन्नति करेंगे और जहां पर उथली और पतली है उस समय भाग्य का साथ कम मिलने से कठिनाई।
विज्ञापन
हथेली में भाग्य रेखा देखिए और जानिए किस उम्र में आपके पास होगा खूब पैसा
5 of 9
भाग्य रेखा
- फोटो : getty images
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर भाग्यरेखा सांप की तरह लहरदार है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में ठहराव की कमी रहेगी। यह संकेत है कि आपके कैरियर यानी नौकरी व्यवसाय में जल्दी-जल्दी बदलाव आएंगे। लेकिन जहां पर यह रेखा गहरी होगी जीवन के उस भाग में आप खूब पैसा कमाएंगे।
विज्ञापन
हथेली में भाग्य रेखा देखिए और जानिए किस उम्र में आपके पास होगा खूब पैसा
6 of 9
भाग्य रेखा
हथेली में भाग्य रेखा अचानक से टूट गयी हो और फिर आगे बढ़ रही है तो यह संकेत है कि आपको उम्र के भाग में व्यापार या नौकरी में बाधाओं का सामना करना होगा। लेकिन कुछ समय के बाद फिर से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने लगेगी। अगर कटने के बाद भाग्य रेखा पतली होकर आगे बढ़े तो पहले जैसी आर्थिक स्थिति नहीं रहेगी इस बात का संकेत समझना चाहिए।
विज्ञापन
हथेली में भाग्य रेखा देखिए और जानिए किस उम्र में आपके पास होगा खूब पैसा
7 of 9
भाग्य रेखा
- फोटो : getty images
भाग्य रेखा हथेली के ऊपरी भाग से गहरी और साफ चले और बीच में आकर समाप्त हो गई है तब यह संकेत है कि आपके जीवन का शुरुआती समय बहुत ही अच्छा रहा है यानी माता-पिता और रिश्तेदारों के कारण आपने खूब मजे किए हैं लेकिन आगे के जीवन में आपको संघर्ष करना पड़ेगा। लेकिन हथेल के बीच से भाग्य रेखा शुरु हो और शनि पर्वत तक गहराई से चले तो जवानी से बुढ़ापा तक आपके पास अच्छा पैस होगा।
हथेली में भाग्य रेखा देखिए और जानिए किस उम्र में आपके पास होगा खूब पैसा
8 of 9
भाग्य रेखा
- फोटो : getty images
भाग्य रेखा अगर शनि पर्वत के पास ही उदय हो रहा है तो यह संकेत है कि आपको जीवन भर संघर्ष करना होगा। आपका बेहतरीन समय 50 साल के बाद शुरु होगा।
हथेली में भाग्य रेखा देखिए और जानिए किस उम्र में आपके पास होगा खूब पैसा
9 of 9
हस्तरेखा
- फोटो : getty images
अगर आपकी हथेली में भाग्य रेखा का जन्म शुक्र पर्वत से हो रहा है तो इसका मतलब है कि युवावस्था में आप खूब धन कमाएंगे। इसमें आपके सगे-संबंधी और किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति का भी सहयोग रहेगा।