फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर हो ये खास निशान तो बदल सकती है आपकी किस्मत और बन सकते हैं धनवान

Tue, 26 Jun 2018 09:06 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हमारी हथेली पर कई तरह की आकृतियां और निशान बन होते हैं। ये निशान कुछ शुभ फल देते हैं तो कुछ अशुभ। अशुभ निशान होने पर व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियों से सामना करना पड़ता है। वहीं शुभ निशान होने पर व्यक्ति को सफलता, मान-सम्मान और धनवान बनता है। हमारी हथेली पर एक चौकोर आकृति बनी होती है। यह आकृति हथेली पर अलग-अलग स्थानों पर बनी रहती है। हथेली के शुभ स्थानों पर यह चौकोर आकृति होने से व्यक्ति को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले चौकोर निशान के बारे में जिसके होने से जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भाग्य रेखा पर चौकोर आकृति
अगर भाग्य रेखा के आस-पास चौकोर आकृति बनती हो तो व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। रुके हुए काम में बाधाएं दूर हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
मंगल पर्वत पर चौकोर आकृति
मंगल पर्वत हथेली पर दो जगहों पर बना होता है। एक अंगूठे के पास वाले स्थान पर और दूसरा ह्रदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के पास होता है। मंगल पर्वत पर चौकोर आकृति होने पर व्यक्ति के पराक्रम में वृद्धि होती है और वह अपने शत्रुओं पर हमेशा विजय प्राप्त करता है।

4 of 5
शनि पर्वत पर चौकोर आकृति
शनि पर्वत का स्थान हथेली पर मध्यमा उंगली के नीचे होता है। इस पर चौकोर आकृति बनने पर व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है और वह धनवान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palmistry
जीवन रेखा पर चौकोर आकृति
अगर जीवन रेखा के पास चौकोर आकृति बने तो यह अच्छी सेहत रहने का संकेत है। इससे आपकी उम्र बढ़ती है।

विवाह रेखा पर चौकोर आकृति
अगर विवाह रेखा जोकि सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत पर बनी होती है उस पर यह आकृति बने तो जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा होता है और परिवार का सुख प्राप्त होता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें