फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर भाग्यशाली होने के चार निशान, रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Mon, 11 May 2020 07:46 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
palmistry
हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी हुई होती है। इन रेखाओं के अध्ययन से हम व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में कई तरह की चीजों को मालूम कर सकते हैं। हथेली पर बनी रेखाओं के अध्ययन को हस्तरेखा ज्योतिष ज्ञान कहा जाता है। रेखाओं के अलावा हथेली पर कई तरह के निशान होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में इन निशानों का विशेष महत्व होता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर ये विशेष निशान बने हुए होते है तो वह बहुत ही भाग्यशाली और संपन्न होता है। आइए जानते हैं हथेली पर खास तरह के बने हुए निशान के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
palm
उंगलियों पर चक्र का निशान
अगर किसी व्यक्ति की उंगलियो के ऊपरी वाले भाग में चक्र का निशान बना हुआ होता है तो ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में कई तरह के सुख- सुविधा और संपन्नता के भागीदार होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि जिस किसी की दसों  उंगलियों में चक्र का निशान बना होता है उसका जीवन आज के समय के अनुसार राजा समान होता है। ऐसे लोग कुशाग्र और  तेज दिमाग वाले होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
palm - फोटो : palm
मछली का चिन्ह
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर मछली का निशान बना होता हो तो वह बहुत ही शुभ निशान माना जाता है। मछली के निशान वाला व्यक्ति बहुत ही भाग्याली और सामाजिक पद- प्रतिष्ठा वाला व्यक्ति होता है। मछली का का निशान भगवान विष्णु से संबंधित होता है इसलिए यह भाग्यशाली निशान माना जाता है।

4 of 5
palmistry
कमल का निशान
हथेली पर कमल के निशान वाला व्यक्ति अपनी मेहनत और भाग्य के भरोसे धन संपदा और मान सम्मान को प्राप्त करता है। अगर कमल का चिन्ह व्यक्ति की हथेली में भाग्यरेखा, शनि पर्वत, गुरु पर्वत और जीवन रेखा के ऊपर  बना  हो तो यह बहुत ही शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palmistry
शंख का निशान
शंख शुभ चीजों में से एक है। उंगलियों के पोरों में शंख की आकृतियों को बहुत शुभ और लकी निशान माना गया है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में धन समेत दूसरी अन्य चीजों का कभी अभाव नहीं रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें