फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nails Astrology: नाखूनों की बनावट खोलेंगे आपके जीवन के राज, इनके आकार से जानिए शुभ-अशुभ प्रभाव

Thu, 18 Aug 2022 01:22 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नाखूनों की बनावट खोलेंगे आपके जीवन के राज - फोटो : iStock
Nakhun Se Bhavishya: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, मनुष्य के शरीर के बनावट के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ पता लगाया जाता है। किसी भी व्यक्ति के शारीरिक बनावट को देखकर उसके बारे में सटीक जानकारी हासिल की जा सकती है। आज हम व्यक्ति के नाखूनों की बनावट और आकार के बारे में जानेंगे। व्यक्ति के नाखून न सिर्फ सेहत बल्कि स्वभाव के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार, यदि व्यक्ति नाखून सुंदर और लालिमा लिए हों तो इन्हें काफी शुभ माना जाता है। वहीं बेडौल, काले निशान और दाग आदि वाले नाखून व्यक्ति के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। तो चलिए आज नाखूनों की बनावट के आधार पर उनके शुभ और अशुभ प्रभावों को जानते हैं...  

लंबे नाखून
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लंबे नाखून वाले लोगों के अंदर रचनात्मकता और कल्पनाशीलता कूट-कूट कर भरी होती है। रचनात्मकता की वजह से ये लोग खूब नाम कमाते हैं। ऐसे लोग हर काम उत्साह के साथ करते हैं और उसका आनंद लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नाखूनों की बनावट खोलेंगे आपके जीवन के राज - फोटो : iStock
गोल या अंडाकार नाखून
कहा जाता है जिन लोगों के नाख़ून गोल या अंडाकार होते हैं ऐसे लोग बहुत मिलनसार होते हैं। ऐसे नाखूनों वाले लोग अपने खुशनुमा व्यवहार से जल्दी ही दूसरों को अपना बना लेते हैं। ये अपनी बातों से लोगों को काफी प्रभावित करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
नाखूनों की बनावट खोलेंगे आपके जीवन के राज - फोटो : iStock
चौड़े नाखून
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, चौड़े नाखून वाले लोग अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ये लोग काफी सोच-विचार कर कोई भी काम करते हैं। हर काम बुद्धिमत्ता और सोच-विचार से करने के कारण ये लोग जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं। 

4 of 5
नाखूनों की बनावट खोलेंगे आपके जीवन के राज - फोटो : iStock
पीले नाखून
वहीं पीले नाखूनों को कभी भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे नाखूनों को गरीबी की निशानी बताया गया है। कहा जाता है कि ऐसे नाखून वाले लोग अपना ज्यादातर जीवन गरीबी में बिताते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाखूनों की बनावट खोलेंगे आपके जीवन के राज - फोटो : iStock
टेढ़े-मेढ़े नाखून 
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के नाखून टेढ़े-मेढ़े, रूखे और उंगली में धंसे हुए होते हैं, ऐसे लोगों का अधिकांश जीवन दुख में ही बीतता है। हालांकि ये लोग हिम्मत नहीं हारते हैं और जुटे रहते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें