फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के इन अंगों पर हैं तिल तो शादी के बाद चमकेगी आपकी किस्मत

Tue, 19 Nov 2019 07:27 AM IST
संदीप भट्ट धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
तिल
समुद्रशास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद तिल के बारे में बताया गया है कि कुछ तिल व्यक्ति के जीवन में आने वाले परेशानियों के बारे में बताते हैं तो कुछ तिल उनकी किस्मत और धन लाभ की सूचना देते हैं। यहां शरीर के अंगों पर मौजूद ऐसे तिल के बारे में बात करते हैं जो विवाह के बाद आपको धन और उन्नति दिलाने के सूचक माने जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
नाक पर तिल - फोटो : social media
नाक के दायीं ओर तिल है तो आप धनवान बनेंगे और जिंदगी के तमाम सुख प्राप्त करेंगे लेकिन इसके लिए आपको शादी तक रुकना पड़ेगा यानी शादी के बाद खुलेगी आपकी किस्मत।
विज्ञापन

3 of 10
दाएं गाल पर तिल
दाएं गाल पर तिल का होना यह संकेत है कि आपको पैसे की चिंता छोड़ देनी चाहिए क्योंकि शादी के बाद आपके पास खूब सारा पैसा आने वाला है।   

4 of 10
सिर पर तिल - फोटो : social media
सिर पर दोनों आंखों के बीच में आपके तिल का होना आपके सफल जीवन का सूचक है। आप शादी के बाद जीवन में लगातार कामयाबी की ओर बढ़ते जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 10
हथेली में विवाह रेखा पर लाल रंग के तिल
हथेली में विवाह रेखा पर लाल रंग के तिल का होना बताता है कि व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और विवाह के बाद इनके जीवन में खुशहाली आएगी। जबकि काला तिल विवाह रेखा पर होना ठीक इसके विपरीत परिणाम देता है। 
विज्ञापन

6 of 10
तलवे पर तिल - फोटो : social media
तलवे में तिल का निशान जहां व्यक्ति के भ्रमणशील होने का सूचक होता है वहीं शादी की उम्र में और शादी के बाद तकदीर के दरवाजे खुलने का सूचक होता है।
विज्ञापन

7 of 10
छाती पर तिल - फोटो : social media
हृदय मध्य में जिनके तिल होता है वह दयालु होते हैं और विवाह के बाद जीवनसाथी से इनके मधुर संबंध बने रहते हैं। साथ ही सुख समृद्धि बढ़ती रहती है।

8 of 10
हथेली पर तिल - फोटो : social media
हथेली में शुक्र पर्वत पर तिल का निशान धन तो देता है लेकिन व्यक्ति को कामुक भी बनाता है जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

9 of 10
पीठ पर तिल - फोटो : social media
पीठ पर मौजूद तिल सुख भोग का सूचक होता है। इससे आपके जीवन में सुख ही सुख रहेगा।
विज्ञापन

10 of 10
नाभी के नीचे तिल - फोटो : social media
जिनके नाभि के नीचे तिल होता है वह धन के मामले में बहुत ही भाग्यशाली होते हैं इन्हें धन का अभाव कभी नहीं रहता।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें