फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 May Ank Jyotish: इन मूलांक वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, नौकरी-यात्रा का मिलेगा अवसर

Mon, 04 May 2026 04:59 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
5 May Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
5 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए दिन खास रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने में सफल रहेंगे। कामकाज में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। शाम को कोई अपना आपसे मिलने भी आ सकता है। आर्थिक स्थिति भी संतुलित बनी रहेगी। आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 2
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इस समय सभी विवाद दूर होंगे और घर का माहौल शांत व खुशहाल रहेगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मन सुकून महसूस करेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 3
आज थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। कोर्ट के मामलों में उलझे रहेंगे। वहीं  आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। समझदारी और धैर्य से लिया गया फैसला आपके लिए बेहतर रहेगा। इसके अलावा धन लाभ आपको हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 4
आज वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। बड़ी बात यह है कि, घर से दूर रहने वाले प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि, सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 5
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ समय बिताने और हल्की-फुल्की मस्ती के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन कामकाज में लापरवाही से बचें, क्योंकि छोटी गलती भी नुकसान दे सकती है।
शुभ अंक -8
शुभ रंग-नारंगी


Weekly Horoscope: मई का नया सप्ताह इन राशि वालों की बढ़ाएगा टेंशन, करियर-कारोबार को लेकर रहें अलर्ट
विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 6
आज का दिन आपके लिए कुछ नई परेशानियां लेकर आ सकता है। आज आपको अपने समय का सही उपयोग करने की जरूरत है। बेवजह की बातचीत या सोशल मीडिया में ज्यादा समय बिताने से बचें। मन को शांत रखकर काम पर फोकस करें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे


Mangal Gochar: सेनापति मंगल करेंगे मेष राशि में गोचर, इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 7
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है। इस समय आपको धन लाभ होता दिख रहा है और साझेदारी में काम कर रहे हैं तो सहयोग मिलेगा। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें समझदारी से परखें।
शुभ अंक-15
शुभ रंग- पीला


Surya Gochar: 11 मई से इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता, मेहरबान रहेगी किस्मत

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 8
आज का दिन आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। रिश्तों में समझ और तालमेल बेहतर होगा। धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ेंगे, तो दिन अच्छा बीतेगा। धन लाभ होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
मूलांक 9
आज किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। बड़ी बात है यह है कि, आज रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। निवेश के लिए समय ठीक-ठाक कहा जा सकता है। करियर से जुड़ा कोई भी काम सोच-समझकर करें और फैसले लें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला


17 मई को शनि करेंगे रेवती नक्षत्र में परिवर्तन, इन राशियों के लिए शुभ संकेत और मिलेंगे कई अवसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें