Mulank 2 Personality: अंक शास्त्र में हर अंक का अपना अलग महत्व होता है, क्योंकि यह व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा को दर्शाता है। माना जाता है कि, अंकों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के गुण, अवगुण, कमियां और खूबियां आसानी से समझी जा सकती हैं। वहीं आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 वालों की। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है, जिसे मन, भावनाओं और संवेदनशीलता का कारक माना जाता है। यही कारण है कि, इस मूलांक के लोग बेहद कोमल हृदय, भावुक और समझदार होते हैं। ये लोग दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं और रिश्तों को दिल से निभाते हैं। आइए इनकी खूबियों को विस्तार से जानते हैं।