फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 30 Jan: मूलांक 1और 3 वालों के जीवन में खुशियों और लाभ का संकेत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 30 Jan 2026 12:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। 30 जनवरी 2026 का दिन मूलांक के आधार पर भविष्य की संभावनाओं और चुनौतियों को समझने का अवसर प्रदान करता है। सही अंक गणनाओं से व्यक्ति अपने निर्णय बेहतर ढंग से ले सकता है और जीवन की दिशा को सकारात्मक बना सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 30 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
30 जनवरी 2026 का दिन ज्योतिष की दृष्टि से कई खास संकेत लेकर आ रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि केवल तारीख नहीं होती, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, सोच और निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत है। जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर प्राप्त होने वाला अंतिम एकल अंक मूलांक कहलाता है, जो व्यक्ति की मानसिक प्रवृत्ति, व्यवहार और जीवन की दिशा पर गहरा प्रभाव डालता है। इन्हीं मूलांकों के आधार पर भाग्यांक और अन्य अंक गणनाएँ की जाती हैं, जिनसे आने वाले अवसरों, चुनौतियों और सही फैसलों को समझने में मदद मिलती है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज किसी करीबी व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपसी बातचीत और विचारों के आदान-प्रदान से कई उलझी हुई समस्याओं का समाधान निकल सकता है। कोई भी काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इससे कार्य आसानी और समय पर पूरे होंगे। नई योजना पर काम शुरू करने या भविष्य की रणनीति बनाने के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
यदि पैतृक संपत्ति या परिवार से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसे शांति और समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें। जल्दबाजी या भावनाओं में बहने से बचें। किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बने तो घर के बड़े या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। सही मार्गदर्शन से सफलता मिलने के योग हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज व्यापार और कामकाज से जुड़े कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे। मार्केटिंग, सेल्स या प्रमोशन से जुड़े कामों में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। रुके हुए पैसों की वसूली पर ध्यान देना जरूरी होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी या विशेष ड्यूटी मिल सकती है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज दूसरों की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना और क्षमा का भाव रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन वे आपको कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। वैवाहिक या पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्तता बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ी निराशा या मनमुटाव संभव है, धैर्य रखें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। जल्दबाजी या गलत फैसले से स्थितियां बिगड़ सकती हैं और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखें। कामकाज में कई नए विकल्प और अवसर सामने आएंगे, लेकिन सोच-समझकर ही निर्णय लें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज किसी भी प्रस्ताव या ऑफर को स्वीकार करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर गंभीरता से विचार करें। सतर्क रहकर किए गए प्रयास आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचें। सही योजना और समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
दिन की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से अच्छी रहेगी। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में भी आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। पहले से बनाई गई योजनाएं आज फलीभूत हो सकती हैं।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
दोपहर के समय यात्रा के योग बन रहे हैं और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि दिन के अंत तक मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। संतान से किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। आय अपेक्षा से कम रह सकती है। फिलहाल नया काम शुरू करने या नौकरी बदलने का विचार टालना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज मन में किसी अनजाने भय या चिंता का भाव बना रह सकता है। समय पर काम पूरे न होने से तनाव बढ़ सकता है। मेहनत के अनुसार आमदनी न मिलने से निराशा हो सकती है। सरकारी कार्यों में रुकावटें आएंगी। दोपहर के समय व्यापार में संघर्ष और नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें