फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 29 Jan: मूलांक 6 वालों का दिन रह सकता है चुनौतीपूर्ण, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 29 Jan 2026 07:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: आज चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर मन को सक्रिय बनाता है और जीवन में स्थिरता के साथ भौतिक सुविधाओं की चाह को भी बढ़ाता है। अंक ज्योतिष जन्मतिथि से निकलने वाले अंकों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, सोच और फैसले लेने की शैली को समझने में मदद करता है। मूलांक 1 से 9 तक हर अंक मानसिक प्रवृत्ति और दिनभर सामने आने वाली परिस्थितियों को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 29 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
आज 29  जनवरी को माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में लिए जाने वाले निर्णयों को समझने का साधन है। जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर जो अंतिम एकल अंक प्राप्त होता है, उसे मूलांक कहते हैं। प्रत्येक मूलांक व्यक्ति के व्यवहार, मानसिक प्रवृत्ति और जीवन की परिस्थितियों पर गहरा प्रभाव डालता है। इन्हीं मूलांकों के आधार पर भाग्यांक और अन्य अंक ज्योतिषीय गणनाएँ तैयार की जाती हैं, जिससे व्यक्ति अपने आने वाले अवसर और चुनौतियों को समझकर बेहतर निर्णय ले सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रहेंगे। आत्मविश्वास और सूझबूझ के साथ किया गया हर प्रयास सकारात्मक परिणाम दे सकता है। जो काम लंबे समय से अटके थे, उनमें गति आने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। दिन भर संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज मानसिक रूप से आप पहले से ज्यादा हल्का और सहज महसूस करेंगे। तनाव और अनावश्यक डर से राहत मिलेगी। मनोरंजन और रोमांस के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जिस लक्ष्य को पाने की इच्छा लंबे समय से थी, उसकी दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन सफलता के लिए धैर्य और निरंतर मेहनत जरूरी होगी।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – हल्का हरा

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज आय में वृद्धि और व्यापार से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। बड़े बेटे या किसी युवा सदस्य का सहयोग आपके काम में सहायक सिद्ध होगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, शेयर बाजार में अवसर मिल सकता है। शिक्षा और अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज कुछ पुरानी समस्याएं फिर से सामने आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। तकनीकी, कंप्यूटर या मशीनरी से जुड़े काम करने वालों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के मामले में पेट या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, लापरवाही न करें। धैर्य और सावधानी आज बेहद जरूरी है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – कत्थई

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 5
आज नए लोगों और दोस्तों के साथ समय बिताना आपको अच्छा महसूस कराएगा। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर उत्साह बना रहेगा और रचनात्मकता बढ़ेगी। हालांकि परिवार के किसी सदस्य से मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सफेद

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मानसिक दबाव और उलझनें परेशान कर सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान की आशंका है, इसलिए जोखिम भरे फैसलों से बचें। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करना आपके हित में रहेगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – हल्का नीला

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। यह सकारात्मकता आपकी कार्यक्षमता को और बेहतर बनाएगी। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की बातचीत आगे बढ़ सकती है। दिन उत्साह से भरा रहेगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नीला

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 8
आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और साहस आपको उनसे बाहर निकालेंगे। आपकी मीठी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन बढ़ने की अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। मन की कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है। आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे, जिससे आत्मसंतोष मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और दिन सार्थक महसूस होगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – लाल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें