फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 24 Dec: मूलांक 7 वालों का ऑफिस में बढ़ सकता है तनाव, जानिए क्या कहता है दैनिक अंक ज्योतिष

Wed, 24 Dec 2025 07:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
24 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 24 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 1
आज आपके बैंक बैलेंस में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। सट्टा या लॉटरी जैसी चीज़ों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। घर में अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह की चर्चा हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत तेज करनी चाहिए।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 2
प्रेम संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। आप अपने रिश्ते को लेकर परिवार से खुलकर बात कर सकते हैं। हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। अचानक दुर्घटना की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 3
आज का दिन अधिकतर कामकाज में बीतेगा। मित्रों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। किसी भी तरह की बहस से बचें। कार्यस्थल पर बॉस आपकी राय से सहमत नहीं हो सकते हैं। नियमों के अनुसार काम करेंगे तो सफलता मिलेगी, अन्यथा बदनामी हो सकती है।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – नीला

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 4
व्यापार में समझौता करना पड़ सकता है। साझेदारी में नया काम शुरू करने से बचें, नुकसान हो सकता है। आपकी नई सोच से सभी लोग सहमत नहीं होंगे। यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 5
आज आपकी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। छात्रों को पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। किसी पर कटाक्ष या टिप्पणी करने से बचें, वरना बाद में परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 6
स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। मन चंचल रहेगा, जिसे नियंत्रित करना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में सुखद पल आएंगे। आंखों या ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – हल्का हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 7
आज आपके विरोधी कमजोर पड़ेंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 8
किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले सोच-विचार करें, नुकसान की संभावना है। किसी नए विवाद में न उलझें। व्यापार में सुस्ती बनी रह सकती है।
शुभ अंक – 29
शुभ रंग – क्रीम

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 9
आज का दिन प्रगति देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। बीच-बीच में कार्य में रुकावट आएगी, लेकिन वह अस्थायी होगी और बाद में स्थिति सुधरेगी।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – स्लेटी



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें