मूलांक 9 का प्रेम जीवन
- फोटो : adobe stock
मूलांक 9 का प्रेम जीवन
मूलांक 9 के जातक प्रेम के मामले में बेहद समर्पित होते हैं। ये अपने पार्टनर के लिए बहुत कुछ करने को तैयार रहते हैं और रिश्ते में आधा-अधूरा नहीं, बल्कि सौ फीसदी देते हैं। इन्हें सच्चा प्यार चाहिए और दिखावे या टाइम पास वाले रिश्ते इनसे नहीं निभते। प्रेम में इन्हें सम्मान, भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव की बहुत जरूरत होती है। अगर इन्हें अपने साथी से अपनापन और सच्चाई मिलती है, तो ये रिश्ते को लंबे समय तक निभाते हैं।
इनका स्वभाव थोड़ा भावुक और इम्पल्सिव भी होता है। अगर प्रेम में इन्हें ठेस पहुंचती है, तो ये भीतर से टूट सकते हैं, लेकिन बाहर से खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करते हैं।