फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 18 January: मूलांक 2, 5 और 8 वाले व्यापार, लाभ और रिश्तों पर असर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 18 Jan 2026 12:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: 18 जनवरी 2026 के लिए यह दैनिक अंक ज्योतिष आपके जन्मतिथि के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें आपके मूलांक और भाग्यांक के माध्यम से आपके स्वभाव और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं का पूर्वानुमान किया गया है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Today 18 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की प्रकृति, सोच और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से निर्धारित मूलांक के माध्यम से जाना जाता है। जन्मतिथि में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति के व्यवहार, निर्णय लेने की शैली, सोचने के तरीके और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन अंकों की मदद से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्वानुमान कर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक – 1
आज क्रोध पर संयम रखना आपके लिए आवश्यक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। बच्चों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय, जैसे स्कूल में प्रवेश, संभव है। नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – लाल

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक – 2
व्यवसाय के विस्तार के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। आपकी वाणी और व्यवहार से लोग आसानी से प्रभावित होंगे। विदेश यात्रा या विदेशी संपर्क से जुड़े योग भी बन सकते हैं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक - 3
बाधाएं या मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नौकरी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। जिस वस्तु को हासिल करना चाहते थे, वह आपको मिलेगी। अपने प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहें।
शुभ अंक-10
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक – 4
व्यवसाय में नई संभावनाएं उभरेंगी और तरक्की के संकेत मिलेंगे। बच्चों की किसी इच्छा को पूरा करने का अवसर मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक सिद्ध हो सकती है। जीवनसाथी के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक संभव है।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – नीला

 

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक – 5
आज आप किसी विषय को लेकर चर्चा में रह सकते हैं। सरकारी कार्यों या न्यायालय से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन पारिवारिक भावनाओं को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – नारंगी

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक – 6
आपके निरंतर प्रयास आज सकारात्मक परिणाम देंगे। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। परिवार के लिए निवेश करने की योजना बन सकती है। घर के लिए कोई उपयोगी वस्तु खरीद सकते हैं, हालांकि अचानक खर्च भी संभव है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – क्रीम

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक – 7
आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है और व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग आपको संबल देगा। धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय लाभकारी होंगे। माता के स्वास्थ्य और मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहें।
शुभ अंक – 54
शुभ रंग – लाल

 

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक – 8
आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपकी कल्पनाशीलता योजनाओं को सफल बनाने में सहायक होगी, लेकिन खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक – 34
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक – 9
आज खर्चों की अधिकता रह सकती है। भावनात्मक विषयों को लेकर मन अस्थिर रह सकता है। कला और संगीत से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। विवाहितों को अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत और एकाग्रता का है।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – नीला



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें