फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 17 January: मूलांक 3, 6 और 9 की जिंदगी में आएगा बदलाव, फैसलों में बरतें सावधानी

Sat, 17 Jan 2026 12:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: 17 जनवरी 2026 के लिए यह दैनिक अंक ज्योतिष आपके जन्मतिथि के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें आपके मूलांक और भाग्यांक के माध्यम से आपके स्वभाव और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं का पूर्वानुमान किया गया है।
विज्ञापन
1 of 10
17 January Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Today 17 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की प्रकृति, सोच और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से निर्धारित मूलांक के माध्यम से जाना जाता है। जन्मतिथि में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति के व्यवहार, निर्णय लेने की शैली, सोचने के तरीके और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन अंकों की मदद से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्वानुमान कर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

 

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और यदि आप इसका सही दिशा में उपयोग करते हैं, तो कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने का आपका स्वभाव आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगा। परिवार के साथ बाहर घूमने या अच्छे भोजन का आनंद लेने का अवसर मिल सकता है। हालांकि प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
शुभ अंक: 52
शुभ रंग: सिल्वर

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज आपको किसी भी विवादास्पद विषय पर बहस करने से बचना चाहिए, वरना बात बेवजह बिगड़ सकती है। अपने जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के लिए कोई उपहार खरीदने का मन बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी। बच्चों के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ समय हंसी-खुशी में बीतेगा और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आप अपनी बातों और व्यक्तित्व से लोगों को आसानी से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। दिन यात्रा, मनोरंजन या दोस्तों-परिवार से मिलने-जुलने में बीत सकता है। आप पूरे दिन आशावादी और उत्साही बने रहेंगे। अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं, लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यदि जमीन-जायदाद या किसी संपत्ति से जुड़ा निर्णय लेना हो, तो दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और जिस काम के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, वह बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। जरूरतमंदों की सहायता करने से मानसिक संतोष मिलेगा। रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों से तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। किसी रिश्तेदार के कारण दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज दैनिक उपयोग की कोई आवश्यक वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, विशेषकर यदि कोई पुरानी बीमारी है तो वह परेशान कर सकती है। त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार या व्यवसाय में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज प्रेम संबंधों में हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं, लेकिन पारिवारिक मामलों में संयम जरूरी है। संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाइयों से तनाव उत्पन्न हो सकता है। पुराने वाहन पर अधिक खर्च करने से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 27
शुभ रंग: वायलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि कोई बात सामने आने से परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। व्यापार में नई योजनाएं और नए विचारों पर काम करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। संतान की शिक्षा या करियर को लेकर बड़ा निवेश संभव है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आज बेहद जरूरी है।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, क्योंकि किसी प्रकार का धोखा मिलने की आशंका है। गुस्से पर नियंत्रण न रखने से विवाद बढ़ सकता है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्य होने से वातावरण सकारात्मक बना रहेगा।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: लेमन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें