फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 14 Jan: इन 3 मूलांक के जातक कर सकते हैं संपत्ति की खरीद-फरोख्त, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 14 Jan 2026 05:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi
  • आज के दिन के लिए अनुकूलता और सावधानियां 
  • मूलांक 1 से 9 तक के व्यक्तित्व और ग्रह प्रभाव की जानकारी
  • प्रेम, करियर और रिश्तों में मूलांक के आधार पर सुझाव
  • आपका शुभ अंक और रंग
विज्ञापन
1 of 10
14 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Today 14 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की प्रकृति, सोच और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से निर्धारित मूलांक के माध्यम से जाना जाता है। जन्मतिथि में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति के व्यवहार, निर्णय लेने की शैली, सोचने के तरीके और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन अंकों की मदद से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्वानुमान कर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर देगा। जिस काम को लेकर आप असमंजस में थे, उसमें अब आगे बढ़ने का साहस मिलेगा। मुश्किल परिस्थितियों में भी आपका धैर्य और जज़्बा लोगों को प्रभावित करेगा और समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। परिवार के साथ बाहर खाने या किसी अच्छी जगह समय बिताने का अवसर मिल सकता है। हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए गुस्से पर काबू रखें वरना छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज आपको शब्दों की मर्यादा समझनी होगी। किसी भी विवादित विषय पर बहस से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी। अपने पार्टनर के लिए कोई खास तोहफा लेकर आप रिश्ते में मिठास घोल सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताना आज बेहद जरूरी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का समय हंसी-मजाक और प्यार भरे पलों से सजा रहेगा।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – सुनहरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आपकी पर्सनैलिटी लोगों को अपनी ओर खींचेगी। आप जहां भी जाएंगे, आपकी मौजूदगी नोटिस की जाएगी। यात्रा, मनोरंजन और अपनों से मुलाकात का योग बन रहा है। मन सकारात्मक रहेगा और आप भविष्य को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे, हालांकि खर्च भी थोड़ा बढ़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला लें तो दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नीला

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक  4
आज आपकी कार्यक्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स निखरकर सामने आएंगी। जिस काम के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, वह अब बिना किसी रुकावट के पूरा हो सकता है। जरूरतमंदों को जरूरी सामान दान करना आपको मानसिक शांति देगा। रिश्तेदारों और करीबियों से तालमेल अच्छा बना रहेगा।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – वायलेट

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 5
आज आप परिवार के साथ हंसी-खुशी से भरा समय बिताएंगे। नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन सकती है। किसी रिश्तेदार की वजह से आप व्यस्त रह सकते हैं। घर के लिए कोई उपयोगी चीज खरीदने का मन बनेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, खासकर पुरानी बीमारी या स्किन से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – क्रीम

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 6
आज दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेना जरूरी है। प्यार या फालतू की चीज़ों में उलझकर अपने करियर से समझौता न करें। सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम जीवन में हल्की तकरार संभव है, इसलिए बातों को बढ़ाने से बचें।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – हल्का हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 7
आज संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है, लेकिन भाइयों या परिवार के किसी सदस्य से मतभेद भी हो सकते हैं। पुराने वाहन पर ज्यादा खर्च करने से बचें। प्रेम संबंध अगर सार्वजनिक हुए तो घर में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए निजी बातों को निजी ही रहने दें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 8
आज आप अपने व्यापार या काम में नई योजनाएं बनाएंगे। संतान की पढ़ाई या करियर के लिए बड़ा निवेश हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचना आज बहुत जरूरी रहेगा। प्रेम जीवन में किसी तरह का धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए आंख बंद करके भरोसा न करें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – सुनहरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 9
आज आपका आत्मविश्वास अपने पीक पर रहेगा। आप खुद को ज्यादा मजबूत और निर्णय लेने में सक्षम महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी हो सकती है। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्य होने की संभावना है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – लाल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें