फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 13 January: इन 5 मूलांक वालों के भौतिक सुख में होगी वृद्धि, निवेश में होगा मनचाहा लाभ

Tue, 13 Jan 2026 03:12 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक व्यक्ति की प्रकृति, विचारधारा और निर्णय लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक यह दर्शाता है कि व्यक्ति जीवन को किस दृष्टि से देखता है, उसे किस प्रकार के अवसर अपनी ओर आकर्षित करते हैं और जीवन में किन तरह की चुनौतियों से उसे गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
13 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 13 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक के माध्यम से समझा जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति की सोचने की शैली, व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों के आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्व संकेत पाकर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। यानी उस व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाएगा। इसी तरह यदि किसी की जन्म तिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहा जाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
अंक ज्योतिष की मदद से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावी और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंक शास्त्र के जरिए जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार वालों के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिल सकता है। निवेश में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है और आज सेहत भी आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
मूलांक 2 के लिए दिन अलग हो सकता है, क्योंकि कोई अपना मुलाकात करने आ सकता है। घूमने के लिए अगर कोई प्लान बना रहे थे, तो आप आज उस यात्रा पर निकल सकते है। परंतु व्यापार को लेकर मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी बुजुर्ग को मिठाई या वस्त्र आप दान कर सकते हैं। परिवार के लिए वाहन या कोई भौतिक सुख से जुड़ी वस्तु लेकर आएंगे। लापरवाही करने से नुकसान पहले हुआ था, तो अब उससे उभर जाएंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 वालों को लापरवाही करने से बचना होगा, क्योंकि आप किसी नई समस्या से घिर सकते हैं। इस दौरान यात्रा में अपने सामानों का खास ध्यान रखें। हालांकि, आज कोई बड़ा मौका हाथ से जाने दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
करियर को लेकर कुछ नए अपडेट आपको मिलेंगे। लक्ष्य हासिल करने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। आप आज मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। नए कारोबार के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अवश्य कामयाबी मिलेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
मूलांक 6 के लोगों के नए काम या प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। आप आज आपके जीवन में किसी ऐसे काम की शुरुआत करेंगे, जो आप कई लंबे समय से करना चाह रहे थे। छात्रों को भी किसी परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। धन लाभ का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज आपका दिन समस्याओं से भरा हो सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। इस दौरान खर्चे सामान्य से अधिक हो सकते हैं। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
मूलांक 8 के लोगों को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आज आप वाहन खरीद सकते हैं, जिसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए धैर्य और संयम जरूरी है। मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है। मूलांक 9 वालों को घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए धैर्य और संयम जरूरी है। व्यापार में पिता की तरफ से आपको अपेक्षित समर्थन मिलता रहेगा। करियर-कारोबार के लिए की गई मेहनत रंग लाएगी।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें