फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulank 9: राजयोग लेकर आते हैं मूलांक 9 के जातक, जन्म से ही होता है नेतृत्व का गुण

Sun, 18 May 2025 11:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mulank 9: मूलांक व्यक्ति की जन्म तारीख का जोड़ होता है, और 9, 18 या 27 को जन्मे लोगों का मूलांक 9 बनता है। मूलांक 9 वाले लोग जन्मजात साहसी, प्रभावशाली और राजयोग के भागीदार माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
numerology - फोटो : adobe stock
Numerology: अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 बनता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 9 को बेहद प्रभावशाली माना गया है। यह अंक मंगल ग्रह से जुड़ा होता है, जो साहस, ऊर्जा और नेतृत्व का प्रतीक है। ऐसे लोग स्वभाव से जुझारू, आत्मविश्वासी और किसी भी परिस्थिति में हार न मानने वाले होते हैं।
Rahu Gochar 2025: आज राहु का कुंभ राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
मूलांक 9 वाले अपने मजबूत इरादों और मेहनत के दम पर जीवन में आगे बढ़ते हैं। इनके अंदर जन्मजात नेतृत्व की क्षमता होती है, जो इन्हें भीड़ से अलग बनाती है। ये लोग जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां अपनी पहचान बना लेते हैं। आइए जानें कि मूलांक 9 वालों की और क्या खासियतें होती हैं जो उन्हें खास बनाती हैं।
Ketu Gochar 2025: केतु का सिंह राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
विज्ञापन

2 of 7
numerology - फोटो : freepik
जन्मजात लीडरशिप की क्षमता
मूलांक 9 वाले लोग स्वभाव से लीडर होते हैं। ये जिस भी समूह या टीम का हिस्सा बनते हैं, वहां स्वतः ही नेतृत्व की भूमिका निभाने लगते हैं। इनका आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और कठिन समय में भी शांत रहने की कला इन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाती है। लोग इनके विचारों और फैसलों का सम्मान करते हैं। ये ना सिर्फ दूसरों को प्रेरित करते हैं, बल्कि उनके लिए मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
numerology - फोटो : adobe stock
तेज और साहसी स्वभाव
मूलांक 9 वालों का स्वामी ग्रह मंगल होता है, जो इन्हें साहस, ऊर्जा और जोश से भरपूर बनाता है। ये लोग किसी भी चुनौती से डरते नहीं हैं और हमेशा डटकर मुकाबला करते हैं। इनमें जन्म से ही योद्धा जैसा जज़्बा होता है, जो इन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की ताकत देता है।

4 of 7
numerology - फोटो : Freepik
अनुशासन के पक्के
मूलांक 9 वाले लोग अनुशासन को बहुत महत्व देते हैं। ये किसी भी काम को टालना या लापरवाही करना पसंद नहीं करते। चाहे छोटा काम हो या बड़ा, ये हर काम को समय पर और जिम्मेदारी के साथ करना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
numerology - फोटो : Amar Ujala
मदद जरूर करते हैं, लेकिन अपने तरीके से
ये लोग दूसरों की मदद करने से पीछे नहीं हटते, लेकिन यह मदद अपने सोच और तरीके से करते हैं। इन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला क्या चाहता है, ये वही करेंगे जो इन्हें सही लगे। इनका आत्मनिर्भर और तटस्थ रवैया इन्हें खास बनाता है।
 

 
विज्ञापन

6 of 7
numerology - फोटो : freepik
किन लोगों से अच्छी बनती है मूलांक 9 वालों की?
मूलांक 9 वाले लोग जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ होता है, उनमें साहस, नेतृत्व और लड़ाकूपन की प्रवृत्ति होती है। ये लोग खासतौर पर मूलांक 1 वालों के साथ बहुत अच्छी ट्यूनिंग बनाते हैं। इसका कारण यह है कि मूलांक 1 का स्वामी सूर्य होता है, जिसे सभी ग्रहों का राजा माना गया है, जबकि मूलांक 9 वाले लोग सेनापति जैसे होते हैं। ऐसे में राजा और सेनापति की जोड़ी मिलकर बहुत अच्छा तालमेल बनाती है।

इसके अलावा मूलांक 6 वालों के साथ भी इनकी अच्छी समझ बनती है। मूलांक 6 वाले सौंदर्य, संतुलन और सहयोग में विश्वास रखते हैं, जिससे मूलांक 9 वालों की ऊर्जा को एक दिशा मिलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
numerology - फोटो : amar ujala
किनसे टकराव हो सकता है?
वहीं बात करें मतभेद या टकराव की, तो मूलांक 4 वालों के साथ इनकी अधिक नहीं बनती। मूलांक 4 वाले लोग अलग सोच और व्यवहार में ठहराव रखने वाले होते हैं, जो मूलांक 9 की तेज, निर्णायक और उग्र प्रकृति के विपरीत होता है। इसलिए इनके बीच अक्सर विचारों का टकराव या विवाद हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें