फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: इस तारीख के जन्मे लोगों पर मेहरबान रहते हैं बजरंगबली, बिजनेस और करियर में करते हैं तरक्की

Tue, 27 May 2025 03:43 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

निवेश को लेकर ये जो भी रणनीतियां बनाते हैं उसमें लाभ हासिल करते हैं। इस मूलांक के लोग धार्मिक कार्य से भी जुड़े रहते हैं और इनके मन में भक्ति भाव बना रहता है।
विज्ञापन
1 of 7
Numerology - फोटो : freepik
Numerology: हमारे आसपास कई ऐसे लोग होते हैं, जो हर काम में माहिर माने जाते हैं। अक्सर ये लोग जिस भी काम को करते हैं उसके अंत तक उसमें बने रहते हैं। खास बात यह है कि इन लोगों की ऊर्जा लोगों को सकारात्मक तरीके से प्रभावित भी करती हैं। अधिक मेहनती होने के साथ-साथ ये लोग शक्तिशाली भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर इन लोगों में ऐसा क्या खास होता है, जो इनके व्यक्तित्व को इतना प्रभावी बनाता है। दरअसल, ऐसे लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव माना जाता है।

ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और इसका संबंध बजरंगबली से होता है। वहीं अंक ज्योतिष में इसे मूलांक 9 से जोड़ा गया है। बता दें, मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए इन जातकों पर मंगल ग्रह और भगवान हनुमान दोनों की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए इस मूलांक की खासियत को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 9
जिन व्यक्तियों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 09 होता है। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-लाल
शुभ दिन- मंगलवार
विज्ञापन

3 of 7
Numerology - फोटो : adobe stock
कैसे होते हैं मूलांक 9 के लोग
मूलांक 9 के लोग अधिक शक्तिशाली होते हैं। ये जिन भी काम में हाथ लगाते हैं उसमें अवश्य सफलता हासिल करते हैं। हर मुश्किलों का सामना यह हंसकर करते हैं। यही कारण है कि इस मूलांक के लोग दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। करियर में मूलांक 9 के लोग अच्छा नाम कमाते हैं। आमतौर पर यह बिजनेस करते हैं। इनका व्यवहार कोमल के साथ-साथ कठोर भी है।

4 of 7
Numerology - फोटो : adobe stock
निवेश को लेकर ये जो भी रणनीतियां बनाते हैं उसमें लाभ हासिल करते हैं। इस मूलांक के लोग धार्मिक कार्य से भी जुड़े रहते हैं और इनके मन में भक्ति भाव बना रहता है। बात अगर इनके वैवाहिक जीवन की करें, तो इनकी जोड़ी सुखमय होती है।
विज्ञापन

5 of 7
Numerology - फोटो : adobe stock
रिलेशनशिप में यह दोनों एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं। ये जातक अक्सर नेतृत्व क्षमता के धनी होते हैं। हालांकि कभी-कभी गलत लोगों के साथ भी जुड़ जाते हैं। कारोबार में अच्छा-खासा धन लाभ अर्जित करने के लिए ये लगातार प्रयास करते हैं। अपनी ऊर्जा और मेहनत से ये लोग किस्मत भी बदल सकते हैं। इस मूलांक पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती है, इसलिए यह निडर भी होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Numerology - फोटो : Adobe
मंगल को मजबूत करने के उपाय
  • मंगल देव की कृपा पाने के लिए आप मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती हैं।
  • आप जरूरतमंदों को लाल रंग के वस्त्र का दान करें। इसके अलावा हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। यह शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Numerology - फोटो : adobe
  • आप कम से कम 21 मंगलवार के व्रत करें। इससे सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
  • रोजाना पूजा में "ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे मंगल की स्थिति शुभ होती है।
  • मंगलवार के दिन आप मंगल यंत्र की स्थापना या मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं।

Numerology: कामयाबी और आकर्षण की मिसाल हैं इस मूलांक की महिलाएं, हर क्षेत्र में होती हैं सफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें