अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें। रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखें। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपका ध्यान नई जानकारी और ज्ञान की ओर आकर्षण होगा। वित्तीय मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय लें। जीवनसाथी का सहयोगी सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 3
आज जीवनसाथी के साथ किसी नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे। इस दौरान आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। घर में किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 4
आज घर में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी से किए हुए वादे को भी समय रहते पूरा करना होगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 5
किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। रिश्तों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 6
निजी रिश्तों में टकराव हो सकता है, लेकिन समय रहते संभलने का मौका भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और क्रोध से बचें। निवेश करने के लिए समय शुभ रहेगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 7
रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यदि कोई नया काम शुरू करने का मन है, तो यह समय आपके लिए उपयुक्त है। परिवार में नई वस्तु लेकर आएंगे। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
- फोटो : adobe stock
अंक 8
आज नौकरी की तालाश कर रहे लोगों के आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 9
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं। आप बड़ों से किसी बात को लेकर जिद और अहंकार ना दिखाएं। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन