Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आपके लिए आज का दिन रहने वाला होगा। किसी व्यक्ति से आज धन उधार लेने से बचें। गृहस्थ जीवन में प्रेम व सहयोग बना रहेगा। घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिस माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज दिन आपके लिए बहुत ही खुशनुमा रहने वाला होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा लेकिन व्यस्त रहने वाला होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज का दिन आपके के सुख-साधनों में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। किसी काम में जल्दबाजी से आपको बचना होगा। तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। बड़ों के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
दिन आपके लिए बहुत ही मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कोई सम्मान और धन लाभ मिल सकता है। दिनभर भागदौड़ रहेगी जिसमें आपके कुछ खर्चें भी बढ़ सकते हैं। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहने वाला है। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रुके हुए काम जल्द ही पूरे होंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आपके लिए आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं का आपको लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको रोमांटिक दिन का अनुभव मिल सकता है। शुभ अंक-15
शुभ रंग- नारंगी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर पर मेहमान आ सकते हैं। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- सफेद
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
दिन आपके लिए सुख सुविधा से भरा रहने वाला होगा। आपके आज कुछ ज्यादा ही पैसे खर्च हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज बॉस की तरफ से अच्छे काम के लिए तारीफे मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला
अंक 9
आज आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे उनके ऊपर कामों का बोझ भी अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया