Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
दिन आपके लिए फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मिलता दिख रहा है। कोई अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज का दिन खुशियां से भरपूर रहने वाला रहेगा। आपके जीवन स्तर में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपको अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपने यदि महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी दिखाई, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है और किसी से वाद विवाद में ना पड़े। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आर्थिक उन्नति के प्रयासों में आप आगे बढ़ेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे और आपको किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। सभी का सहयोग व समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक- 7
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों का साथ और सहयोग बना रहेगा। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ प्रयासों को कर सकते हैं। शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आप किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला
अंक 9
आप यदि किसी लक्ष्य को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह लंबा लटक सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। शुभ अंक- 12
शुभ रंग-केसरिया