Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज प्रेमी जातकों को साथ बिताने के बाद भी आप अकेलेपन और अवरोध की भावना से मुक्त महसूस करेंगे। लेकिन आप आज सामाजिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे और भरपूर आनंद लेंगे।। दुर्घटना या चोरी से बचने से लिए यात्रा करते समय ध्यान रखें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 2
आपको आज भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे धन कमाने के साथ-साथ अधूरे पड़े कार्य भी पूरे होंगे।घरेलू जिंदगी में कुछ समस्या आ सकती है किंतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य समस्याओं को आपके ध्यान की ज़रूरत होगी। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक- 3
आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाले हैं जिससे आपको काफी थकावट रहने वाली है। जिसके चलते आप आराम, सुरक्षा और स्नेह की इच्छा रखते हैं। अपने प्रियजनों को समझे और अपने अनुभवों को शेयर करें। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 4
कड़ी मेहनत करना जारी रखें और जल्द ही पुरस्कार भी मिलेगा। आपका नेतृत्व कौशल और करिश्मा आपके आसपास के लोगों द्वारा नोटिस किया गया है, जो आपको समाज और काम पर लोकप्रिय बना रहा है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 5
नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले जातकों को आज एक साथ कई तरह के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं आपके प्यार भरे जीवन में समस्याएं अधिक ध्यान और बातचीत द्वारा हल की जा सकती हैं। जिस काम को शुरू किया है, उसे पूरी तरह से समाप्त करें अन्यथा आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 6
आपको आज यात्रा का मौका मिलेगा। कई लोग आपकी इस यात्रा में आपके साथ जुड़ सकते हैं। इस पल का पूरा उपयोग करें और जीवन के बारे में अपने विचारों को बदलें। शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 7
भौतिक सुख-साधनों को लेकर आज आप काफी प्रयासरत रहेंगे। आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि यहां तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है। ऐसी चीज़ें न खरीदें, जिनकी ज़रूरत न हो। शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 8
किसी अपने को आज आप नजरअंदाज न करें। आध्यात्मिक मामले अभी आपके दिमाग में है। आप कुछ जवाबो को ढूंढ रहे हैं और अपने सपने या अवचेतना को खोज रहे हैं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक - 9
आप आज रोजमर्रा के कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाले हैं परिवार से जुड़े रहने के लिए उनके साथ नाटक, डांस और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी