फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 06 Jun 2024 07:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
06 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी। बच्चों का स्कूल में एडमीशन हो सकता है। नौकरी का आवेदन देने के लिये दिन उत्तम है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 2
व्यवसाय में विस्तार के लिये दिन शुभ है। आज आसानी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। विदेश के योग बन सकते हैं।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 3
बाधाएं या मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नौकरी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। जिस वस्तु को हासिल करना चाहते थे, वह आपको मिलेगी। अपने प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहें।
शुभ अंक-10
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 4
व्यवसाय में नई उम्मीद जगेगी। व्यापार में तरक्की हो सकती है। आप बच्चों की मनोकामना पूरी करेंगे। आपकी मुलाकात बहुत प्रभावशाली व्यक्तियों से हो सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। 
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 5
आज आप चर्चा में रहेंगें। सरकारी कार्यों या कोर्ट से संबंधित मामलों पर विजय प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से हर कार्य में सहयोग मिलेगा। भावनात्मक पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग –  नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 6
आपके प्रयास आपको फल देंगे। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। अपने परिवार के लिए निवेश करेंगे। घर के लिए कोई उपकरण खरीद सकते हैं। अचानक खर्च हो सकता है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - क्रीम

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 7
आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद मिलेगी। धैर्य से काम लें। उचित कदम उठाएं। माता की तबीयत खराब हो सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। 
शुभ अंक - 54
शुभ रंग - लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 8
आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। पति-पत्नि में आपसी मतभेद व मन-मुटाव हो सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। आपकी कल्पना शक्ति अच्छी योजना बनाने में मदद करेगी। परिवार में खर्चे को लेकर विवाद हो सकता है। खर्चा ज्यादा होगा। 
शुभ अंक - 34
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
खर्च की अधिकता रहेगी। भावनात्मक मुद्दे परेशान कर सकते हैं। कला एवं संगीत के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए कठिन परिश्रम का समय है। परीक्षा ध्यान से दें। 
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें