फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 07 December 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 07 Dec 2021 07:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा। नौकरी में आत्मविश्वास की जरूरत है। बहुत सी नकारात्मक बातें सामने आएंगी, लेकिन आप साहस से मुकाबला करते हुए इन सभी प्रकार की परेशानियों से बाहर निकल जाएंगे।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- गहरा लाल


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
आज आप खूब सज-संवर कर निकलेंगे। आपका लोगों में आकर्षण बरकरार रहेगा। किसी को कर्जा देने से पहले सोच—विचार लें। ध्यान रहे, आज आप भावनात्मक हो रहे हैं। सही शब्दों का प्रयोग जीवन में लाभ लाएगा।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- नारंगी

4 of 10
number
अंक 3
जीवन में मौका है कुछ कर दिखाने का, ऐसे में अवसर को न खोएं। अपना बेस्ट दें। आप पढ़ाई—लिखाई के क्षेत्र में बेहतर करेंगें। कोर्ट—कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता के आसार बनेंगे। उच्च शिक्षा के लिये विदेश जा सकते हैं।
शुभ अंक-13
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। खर्चा बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बिना बात के क्रोध आ सकता है। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने की संभावना है। जिसके सहारे आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकते हैं। बच्चों का उच्च शिक्षा में प्रवेश मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अनुकूल है। 
शुभ अंक-10
शुभ रंग-भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
नौकरी में तबादले की संभावना है। प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार कर रहे हैं, तो परिर्वतन करने को सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। मन थोड़ा विचलित रहेगा। संयम की जरूरत है।
शुभ अंक- 32
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7
विरोधी परास्त होंगें। विदेश से लाभ हो सकता है। आज मेहनत का फल मिलेगा। सोशल मीडिया पर नये मित्र बनेंगें। सोशल मीडिया पर आपके स्टेटस को ढेर सारे लाइक्स मिलेंगें। अचानक भाई या बहन से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8
धन व्यय हो सकता। अचानक खर्चा आ सकता है। किसी चीज का नुकसान हो सकता है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक तनाव हो सकता है। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
रोमांच भरा दिन है। आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। दिल की इच्छा पूरी करने का दिन है। यात्रा पर जा सकते हैं। माता से लाभ मिल सकता है। निवेश करने से पहले कागजात पढ़ लें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें