Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष एक महत्वपूर्ण विद्या है, जिसके द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आप अभी रचनात्मक और आध्यात्मिक रूप उत्साहित हैं। संगीत या फैशन के माध्यम से स्वयं को व्यक्त करने के लिए उत्सुक हैं। भौतिक सम्पतियां आपको आकर्षित कर सकती है शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
अनावश्यक वित्तीय जोखिमों से बचें। परिवार, बच्चों या बुजुर्गों के साथ अच्छा समय बिताये। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय यादगार रहेगा। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज अकेले में कुछ समय बिताएं, इससे आप हर समस्या का हल प्राप्त करेंगे। आपमें से कुछ को नैतिक और कानूनी मुद्दों से निपटना पड़ सकता है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
अपने रूप में बदलाव करने जैसे नए हेअरकट के बारे में सोच सकते हैं। कोई भी जोखिम लेने में संकोच न करें क्योंकि इनका परिणाम चमत्कारी रहेगा। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
घर के नवीनीकरण या मरम्मत के लिए विचार होगा। परिजनों के आसपास होने पर आप नयी योजना बना सकते हैं और जीवन में नयेपन के लिए प्रेरित होंगे। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
धन से जुड़े हुए विषय आपकी सुस्त ज़िन्दगी में उत्साह लाएंगे। मौके, संयोग या भाग्य जिसमें भी आपका विश्वास हो, आज आपके लिए फायदेमन्द रहेगा। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
अभी आपको दुनिया से ब्रेक लेने की ज़रूरत है। आराम करें और सपने देखें। कोई नुकसान आपको दर्द दे सकता है। दुख दूर करने के लिए बुरी आदतों से बचें। ध्यान करने की जगह, भगवान की स्तुति करें या प्रियजनों के साथ समय बिताएं। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
अपनी देखभाल से समय कभी व्यर्थ नहीं होता। आज आप अपने दोस्तों से सलाह लेना चाहेंगे जो वास्तव में आपसे प्यार और आपकी चिंता करते हैं। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। याद रखें कि दूसरों पर ज़रूरत से ज्यादा निर्भरता आपको कमजोर बना देती है। आत्मविश्वास आपको गलतियां करने साथ साथ असफलता का डटकर मुकाबला करने की स्वतंत्रता देता है। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी