फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 3 वालों दोस्तों का सहयोग कम मिलेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 31 Aug 2025 06:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
31 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

31 August Ka Ank Jyotish: आज 31 अगस्त, रविवार है। अंकज्योतिष के अनुसार, आज का दिन दो ग्रहों के असर से विशेष रूप से प्रभावित रहेगा – एक ओर राहु, जो अंक 4 का स्वामी है, और दूसरी ओर सूर्य, जो रविवार के स्वामी ग्रह हैं और जिनका संबंध अंक 1 से होता है। आज राहु के प्रभाव के चलते सभी मूलांक वालों को थोड़ी सावधानी रखनी होगी, खासकर फैसलों और भरोसे के मामलों में। वहीं, सूर्य की ऊर्जा आत्मविश्वास और नेतृत्व को बढ़ाएगी। ऐसे में मूलांक 1 के लोग आज थोड़ा अकेले रहना पसंद कर सकते हैं और काम में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। दूसरी ओर, मूलांक 4 वालों को सलाह दी जाती है कि वे कार्यक्षेत्र में सभी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन कामकाज में व्यस्तता भरा रहेगा। भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन संतान की ओर से सहयोग मिलने से मन को राहत मिलेगी। एक बात आपको अंदर से परेशान कर सकती है, ऐसे में जीवनसाथी के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा।
शुभ  अंक: 5 
शुभ  रंग: मैरून
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज आप कुछ मामलों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी भी बड़े फैसले को फिलहाल टालना ही बेहतर होगा। जोखिम लेने से बचें और परिवार के साथ समय बिताएं, जिससे मानसिक तनाव में कमी आ सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा।
शुभ  अंक: 9 
शुभ  रंग: ग्रीन

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3  
आज दोस्तों से कम सहयोग मिल सकता है, जिससे मूड थोड़ा खराब हो सकता है। कामकाज के दौरान किसी से विवाद होने की संभावना है, इसलिए शांत रहना जरूरी है। बिजनेस में फायदा होने की संभावना है, जो आपका तनाव कम करेगा।
शुभ  अंक: 12 
शुभ  रंग: पिंक
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4  
आज पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा क्योंकि खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। सोच-समझकर निर्णय लें और फिजूलखर्ची से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों और जीवनसाथी के साथ समय बिताकर सुकून मिलेगा।
शुभ  अंक: 18 
शुभ  रंग: सैफ्रॉन
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
जीवनसाथी और रिश्तेदारों से सहयोग मिलने से मानसिक मजबूती मिलेगी। हालांकि काम में मन नहीं लगेगा और आप एकांत में रहना चाहेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
शुभ  अंक: 5
शुभ  रंग: क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6  
घरेलू जिम्मेदारियां आज आपको व्यस्त रखेंगी, जिससे निजी काम टालने पड़ सकते हैं। ऑफिस में अधूरे कार्यों को निपटाना चुनौती बन सकता है। सोच-समझकर कदम उठाएं और समय का सही उपयोग करें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
शुभ  अंक: 8 
शुभ  रंग: ऑरेंज

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7  
आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं और किसी की आर्थिक मदद करने का विचार भी कर सकते हैं। दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन घर में सबके बीच आपसी तालमेल से मन को शांति मिलेगी।
शुभ  अंक: 11
शुभ  रंग: लाइट रेड

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8  
परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिससे रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे मूड अच्छा होगा और कुछ पसंदीदा खाने का मौका भी मिल सकता है।
शुभ  अंक: 7 
शुभ  रंग: नेवी ब्लू
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9   
कामकाज अधिक होने की वजह से आज आप थकान महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ हो सकता है, इसलिए आराम जरूरी है। कुछ खर्चे अनचाहे रूप से बढ़ सकते हैं और काम के सिलसिले में यात्रा का योग भी बन रहा है।
शुभ  अंक: 6 
शुभ  रंग: मैजेंटा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें