फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वाले धन का निवेश करते समय रहें सावधान, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 30 Aug 2025 06:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
30 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज मूलांक 1 वालों का दिन सामान्य से कुछ कम अच्छा रहेगा। कामकाजी जीवन में जो भी काम आप सोच-समझकर करेंगे, उसमें थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा। पैसे के मामले में भी खर्चा थोड़ा ज्यादा हो सकता है। हालांकि, राजनीति से जुड़े लोग नए संपर्क बना सकते हैं और उनके जरिए भविष्य में लाभ भी हो सकता है। परिवार में पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। व्यापार में धन निवेश से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि इस समय नुकसान का सामना हो सकता है। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं, इसलिए खुद को शांत रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, जिस पर विचार करने की जरूरत होगी। परिवार में माता के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज पैसे के मामलों में सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि खर्चा बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि दिखा सकते हैं। परिवार में बुजुर्गों की सलाह से लाभ मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, खासकर सांस से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताना फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज भाग्य का साथ मिलेगा। जो काम लंबे समय से रुके थे, वो अब पूरे हो सकते हैं। लेकिन किसी विपरीत स्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। रिसर्च से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है और ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि, आज बिजली से जुड़े उपकरण खरीदने से बचें।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ कमाने के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमानी की सराहना भी होगी। लेकिन दस्तावेजों से जुड़ा कोई भी काम सावधानी से करना होगा। परिवार में पिता के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने से बहुत लाभ हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज अपने निजी जीवन पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ के मामलों में धैर्य से फैसले लेने होंगे, ताकि मानसिक तनाव से बचा जा सके। परिवार में भी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसके लिए सावधानी रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में भी किसी फैसले को लेकर सोच-समझ कर चलें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में संतान से कोई दुखद खबर मिल सकती है, जिससे मन थोड़ी देर के लिए उदास हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और ससुराल पक्ष के साथ यात्रा पर जाने का भी अवसर मिल सकता है। आज नए लैपटॉप या मोबाइल खरीदने से बचें और पैसों के मामलों में सतर्क रहें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज थोड़ा मुश्किल दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में रुकावट आ सकती है, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें। अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए और वाहन चलाते वक्त पूरी सावधानी बरतनी होगी। लोहे का सामान खरीदने से बचें, ताकि धन की हानि न हो।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
कार्यक्षेत्र में बिजली के उपकरणों का ध्यान रखना होगा, क्योंकि इनसे संबंधित कोई दुर्घटना हो सकती है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में क्रोध से बचें और मीठी वाणी का इस्तेमाल करें। अगर आप नया वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसे टाल दें। कार्यस्थल पर भी सभी काम सावधानी से करें।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें