फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish : मूलांक 1 वालों के आत्मविश्वास में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sun, 30 Mar 2025 06:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति की जन्म तिथि का एक विशेष प्रभाव होता है, जिससे उसके दिन की ऊर्जा तय होती है। आज का दिन आत्मविश्लेषण और समझदारी से आगे बढ़ने का है। धैर्य और सकारात्मकता बनाए रखें, सफलता जरूर मिलेगी। जानें, 30 मार्च का दिन अंक ज्योतिष के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 10
30 मार्च का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग में भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है अशुभ
Surya Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: सूर्य ग्रहण में कुछ दिन शेष, जान लें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए आप पूरी तरह तैयार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी और निजी जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन संयम और धैर्य से काम लें। किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में सावधानी रखें।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, और आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। सामाजिक मेलजोल बढ़ सकता है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
चुनौतियों से घबराने की जरूरत नहीं है। धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
यात्रा के योग बन रहे हैं और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापारियों के लिए लाभकारी दिन रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। वित्तीय मामलों में सुधार होगा और कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आत्ममंथन का दिन है। कोई पुरानी यादें आपको भावुक कर सकती हैं। करियर में नई दिशा पर विचार करें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और क्रोध से बचें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। नई योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें