फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वालों को कोई नया अवसर मिल सकता है, पढ़ें दैनिक अंकज्योतिष राशिफल

Sat, 29 Mar 2025 06:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi:  29 मार्च 2025 को जोड़ने पर कुल योग 2+9+3+2+0+2+5 = 23, 2+3 = 5 आता है, यानी यह दिन अंक 5 के प्रभाव में रहेगा। यह अंक बुद्धि, संवाद और यात्रा का प्रतीक है। आइए जानते हैं कि यह दिन सभी अंकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 10
29 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग में भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है अशुभ
Surya Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: सूर्य ग्रहण में कुछ दिन शेष, जान लें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें और वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अचानक कोई नया अवसर मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निवेश करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आपके लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार, करियर और शिक्षा में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज का दिन रोमांस और रिश्तों के लिए अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। जीवन में कोई नया मोड़ आ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। धैर्य बनाए रखें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। करियर और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें