फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 30 December 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 30 Dec 2021 12:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1 
रुपए-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएं तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है।
शुभ अंक- 7 
शुभ  रंग- हरा 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2 
आज काम के कारण माहौल तनावपूर्ण और थकान भरा हो जायेगा।  लेकिन दोस्तों का साथ आपको खुशहाल और सुखी अनुभव देगी। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग - पीला 

4 of 10
number
अंक 3
धन का आगमन होगा। फिर भी मन खुश नहीं होगा। जोड़ों का दर्द डाक्टर के पास ले जाएगा। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी नवीन वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग-काला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक  4
पार्टनरशिप में कोई कार्य न करें। जीवनसाथी से लाभ होने की सम्भावना है। गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा। कारोबार में परेशानी आ सकती है। यात्रा करना शुभ नहीं होगा।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
आज का दिन शुभ है। सेहत का ध्यान रखें, इन्फेक्शन हो सकता है। बैंक से लोन ले सकते हैं। पेपर पर हस्ताक्षर करने से पूर्व सही तरह से जांच पूरी तरह चेक कर लें। सरकारी कार्यों में विघ्न हो सकता है। 
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक  6
आज  कार्य पूरा न होने का डर भी सता रहा है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। नियंत्रण जीवन में वृद्धि लाएगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। प्रेम जीवन में संबंध मधुर रहेंगे। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7
अहंकार से बचें, वर्ना आपका काम खराब हो सकता हैं। शत्रु रूकावट पैदा कर सकता हैं। आवेश में निर्णय न लें। नींद पूरी ना होने के कारण आज मन विचलित रहेगा। जिसके कारण आप थकावट महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग- मेजन्टा

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8
आज के दिन आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकते है। सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। परिवार के साथ आनन्दपूर्ण शाम बिताएंगे। वाहन ध्यान से चलाएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
परीक्षा में उत्तम रिजल्ट आ सकता है। रिसर्च आदि क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। अपने फोकस को सही तरीके से मैनेज करें, वर्ना आपको परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें