फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 5 और 9 वालों का दिन रहेगा सकारात्मक, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Fri, 28 Mar 2025 05:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: 28-03-2025 का मूलांक है 4। मूलांक 4 राहु का अंक है और इस हिसाब से 28 मार्च का दिन परिवर्तन, नवीनता और चौंकाने वाली घटनाओं का रहेगा। यह दिन कुछ लोगों के लिए बड़े फैसलों और अनपेक्षित अवसरों को लेकर आएगा।
विज्ञापन
1 of 10
28 मार्च का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग में भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है अशुभ
Surya Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: सूर्य ग्रहण में कुछ दिन शेष, जान लें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएगा। यदि कोई बड़ा फैसला लेना हो, तो पूरे आत्म-विश्लेषण के बाद ही आगे बढ़ें। करियर में कुछ नया करने की योजना सफल होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी, लेकिन अहंकार से बचें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज का दिन भावनात्मक रहेगा। आपको निर्णय लेने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम पाने के लिए धैर्य रखना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपके लिए यह दिन सफलता और नई शुरुआत लेकर आ सकता है। कोई नई योजना बन सकती है और भविष्य में लाभ मिलेगा। अध्यात्म और ज्ञान में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज का दिन अनिश्चितताओं से भरा हो सकता है। योजनाओं में बदलाव संभव है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आपमें तेजी से निर्णय लेने की क्षमता होगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन रोमांटिक और आनंददायक रहेगा। कला, फैशन और सौंदर्य से जुड़े लोग सफलता पाएंगे। पैसों को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
यह दिन आत्मविश्लेषण और आंतरिक शांति का रहेगा। आपको कुछ रहस्यमय अनुभव हो सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय और करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप साहसी फैसले लेंगे और उनमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें