Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
कार्य में आपकी योग्यताओं के चर्चे होंगे और आप सभी क्षेत्रों में प्रवीणता दिखाएंगे। धैर्य के स्तर को उच्च बनाये रखें ताकि आपकी सभी चिंताएं दूर हों। शुभ अंक-5
शुभ रंग-पीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
ऑफिस के साथ साथ घर के कामों के लिए भी वक्त निकालें। अपने कामों के प्रति ज़िम्मेदार रहें, इससे आप अपने प्रियजनों का विश्वास जीत पाएंगे। शुभ अंक-1
शुभ रंग -नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आपको पैसे की तंगी का सामना करना पड़ सकती हैं इसलिए कम खर्च करें। वित्तीय मामलों और अन्य सांसारिक मामलों की तुलना में लोगों से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
परिवार के साथ बिताया समय आपको शांति देगा। घरेलू चिंताओं को दूर करें। मरम्मत और रेनोवेशन के लिए आपके ध्यान और धन की आवश्यकता हो सकती है। शुभ अंक-2
शुभ रंग-फिरोजी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आध्यात्मिक या धार्मिक मामले अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। अपने ध्यान को उत्कृष्ट बनाये रखें। छोटे अवसरों से ही बड़े कामों की शुरुआत होती है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार कूटनीति से भरपूर रखें। आपको कानूनी या वित्तीय मुद्दों पर केंद्रित बैठकों की आवश्यकता हो सकती है। शुभ अंक-6
शुभ रंग-ग्रे
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज का दिन अपने व्यावसायिक और वित्तीय गतिविधियों में बदलाव लाने का दिन है , इसलिए अगर आप कुछ इस तरह योजना बना रहे हैं तो अपने आप को तनावमुक्त रखें तभी सफलता मिलेगी। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
घर से आपके बाहर निकलते ही खुशमिजाज मौसम आपका स्वागत करेगा और आप खुद को अपनी स्वाभाविक लय में ही पायेंगे। आज दुपहिया वाहन का प्रयोग करने से बचें,अगर करना ही पड़े तो सावधान रहें । शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
अंक 9
आप छोटे विवादों में फंस सकते हैं. यदि आप इन्हें बड़ी समस्याओं में तब्दील नहीं होने देना चाहते तो अभी संभल जाएं। जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें। शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीला