फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 28 April 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 28 Apr 2022 07:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए कुछ नई खबर लेकर आएगा। यह जीवन में तरक्की आने की संभावनाओं को दर्शा रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वास होगा और आप घर में सुकून महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में कहासुनी हो सकती है, उसके प्रति थोड़े से सावधान रहें। संतान के प्रति परेशान होने से बचें, वे सही मार्ग पर बढ़ रहे हैं। शिक्षा के मामले में अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। पिता का स्वास्थ्य कुछ पीड़ित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं और आपके लिए समय अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने में अहम की प्रवृत्ति को बढ़ने ना दें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी और आप अपनी माता के प्रति विशेष रूप से स्नेह का अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा, फिर भी जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से उलझ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। कार्यक्षेत्र में मनमाफिक परिणाम मिलने में अभी देर लगेगी, आपको प्रयास जारी रखने होंगे। प्यार के मामले में ज्यादा बड़बोलापन आपको परेशानी में डाल सकता है। इसलिए नपा तुला व्यवहार करें। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा।
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले आपको बहुत विचार करना होगा। मानसिक रूप से आप चिंता में रहेंगे और कुछ व्यर्थ की बातें आपका धन खर्च करायेंगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा बोझ पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए आप अपना अधिकांश समय घर से बाहर बिताने का प्रयास करेंगे। संतान तेजस्वी होगी और अपने काम के प्रति समर्पित रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जमकर सराहना होगी और आपके काम की वजह से आपको सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जो संभवतः आपके निकटतम लोगों को अधिक पसंद ना आएं, फिर भी आप अपनी चलाना पसंद करेंगे, जिससे कुछ रिश्ते आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा और आप अपनी संतान के प्रति अधिक संजीदा रहेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको अनेक लोगों से मिलना पड़ेगा। प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। जीवन साथी के माध्यम से कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5   
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जहां एक ओर अपनी वाणी से आप लोगों को प्रभावित करके काम निकलवाने में सफल रहेंगे, वहीं यही वाणी कुछ जगह आपके शत्रु भी उत्पन्न कर देगी, इसलिए सोच समझकर बोलें। परिवार में खटपट रहेगी और माता का स्वास्थ्य भी पीड़ित रहेगा। घरेलू खर्च भी आपकी आर्थिक स्थिति पर जोर डालेगा। संतान के लिए समय अच्छा है और जीवन साथी भी आपके सुख का कारण बनेगा। कार्य क्षेत्र भी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और काम के सिलसिले में सुदूर यात्रा पर जाना हो सकता है।
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6   
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। मानसिक रूप से आप तंदुरुस्त और स्थिर रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी का पूरा साथ आपके साथ होगा और वे आपकी आमदनी बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। संतान को स्वास्थ्य कष्ट होना संभावित है और शिक्षा के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, अधिक मेहनत करना आवश्यक होगा। मित्रों से झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो वहां आप काम को बोझ समझ सकते हैं, जिससे आपको बचना चाहिए।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7   
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल है और इसलिए जो मौके आपके हाथ में आएं, उन्हें भुनाने का प्रयास करना चाहिए। आप लोगों को सलाह देंगे, जो उनके काम आएगी और उससे आपका मान बढ़ेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। परिवार का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। संतान भी ठीक रहेगी और आपकी संतान यदि पढ़ने योग्य है तो उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, फिर भी प्यार बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है।
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8   
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों को गति देनी होगी, तभी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य का त्याग करना बेहतर रहेगा। परिवार और कुटुंब में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में शांत रहना बेहतर होगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन की बात करें तो आप अपने प्रियतम को अपने परिजनों से मिलवा सकते हैं और परिवार में घुल मिलकर वह सबका मन जीत लेंगे। असंतुलित खान-पान से स्वास्थ्य कष्ट संभावित हैं। कार्य क्षेत्र में आप को जबरदस्त सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9  
जीवन में कभी कभी कुछ चीजों को छोड़ना बेहतर होता है, यह आप जितना जल्दी सीखेंगे, आपके काम आएगा। मानसिक तनाव और गुस्सा आपके लिए घातक हो सकता है, इससे दूर रहने का प्रयास करें। आपके भाई-बहनों को आप की आवश्यकता होगी, अतः उनकी सहायता करें। परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। संतान आनंदित रहेगी, जिससे आपको भी सुकून मिलेगा। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे और जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव हैं। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा और उससे आमदनी के कुछ नये मार्ग दिखाई देंगे।
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें