फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 28 अप्रैल 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 28 Apr 2021 07:19 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
व्यवसाय को लेकर चिंता रह सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। मित्रों से वर्तमान राजनीति को लेकर चर्चा हो सकती है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित समस्या आपको तंग कर सकती है। स्वास्थ का ख्याल रखने की आवश्कता है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लाल

4 of 10
number
अंक - 3
विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। खांसी-जुकाम हो सकता है। दिन भर भागम-भाग लगी रहेगी, लेकिन कुछ हासिल नहीं होगा। असमंजस की स्थिति में दिन व्यतीत होगा।
शुभ अंक - 28
शुभ रंग - हल्का लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
ऑफिस में किसी काम में सहकर्मी का सहयोग ले सकते हैं। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम संम्पन्न हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- वॉइलेट
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नौकरी से जुड़ी परीक्षा में सफल रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज इंटरनेट पर आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- ऑरेंज
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
कार्यक्षेत्र को लेकर मन में बेचैनी का भाव रहेगा। भक्ति में आज आपका मन लगेगा। घरेलू और व्यावहारिक जीवन में बदलाव आ सकता है। सूझ-बूझ से सही निर्णय प्राप्त होंगे।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग- मस्टर्ड

8 of 10
number
अंक - 7
कार्य-व्यापार को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं। आज उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मूड थोड़ा रूमानी रहेगा। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग- क्रीम

9 of 10
number
अंक - 8
शेयर या सट्टे बाजार पर धन न लगाएं। कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। सरकारी व्यक्ति से आज अनबन हो सकती है। किसी से विवाद या बहस न करें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग- डार्क ब्लू
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आज आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे को कम करने का प्रयास करें। साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखनें की कोशिश करें।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- सफ़ेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें